फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ego burned fiercely to ashes; the holy city resounded with the chants of 'Jai Shri Ram'.

Kurukshetra News: धू-धू कर जला अंहकार, जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठी धर्मनगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Ego burned fiercely to ashes; the holy city resounded with the chants of 'Jai Shri Ram'.
कुरुक्षेत्र। थीम पार्क में रावण दहन से पहले भगवान श्रीराम व लक्ष्मण को तिलक करते हुए मुख्याति​थ - फोटो : ARchive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में मंगलवार को दशहरा पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस पर्व पर थीम पार्क और केडीबी के मेला ग्राउंड में रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। पुतले धू-धू कर जले तो पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने समारोह का आकर्षण बढ़ाया।
पुतला दहन से पहले शहर में निकाली गई शोभायात्राओं में आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में दोनों आयोजनों की ओर से अलग-अलग शोभायात्राएं निकाली गईं। इनमें भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और बजरंग बली हनुमान की झांकियों से धार्मिक प्रसंगों की झलक दिखाई गई। कलाकारों के नागौरी नृत्य ने भी दर्शकों को आकर्षित किया। सड़कों के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ शोभायात्राओं का स्वागत किया।
विज्ञापन

----------
थीम पार्क में 101 फीट के रावण का दहन
थीम पार्क में दशहरा कमेटी की ओर से आयोजित समारोह में 101 फीट ऊंचे रावण के पुतले के साथ कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी मुख्य अतिथि रहीं जबकि पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सुमन सैनी ने लोगों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। पुतला दहन के दौरान भीड़ बैरिकेडिंग पार कर जलते पुतलों के नजदीक पहुंच गई, जबकि पटाखे फूटते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
मेला ग्राउंड में महाबीर गुड्डू ने बांधा समां
केडीबी के मेला ग्राउंड में धर्मक्षेत्र दशहरा कमेटी की ओर से विधायक अशोक अरोड़ा की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां 90 फीट ऊंचे रावण, 70 फीट ऊंचे कुंभकरण और 60 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतले जलाए गए। पद्मश्री महाबीर गुड्डू ने गीतों से समां बांधा जबकि फिल्म अभिनेता राज बब्बर ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

---------
पुतला दहन देखने उमड़ी भीड़, लगा जाम
लोगों में पुतलों के साथ सेल्फी लेने और दहन के दृश्य मोबाइल में कैद करने की होड़ रही। वहीं, करीब 500 मीटर के दायरे में दो बड़े आयोजन होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। शोभायात्राओं और पुतला दहन के कारण पुराने बस अड्डे से बिरला मंदिर तक घंटों जाम लगा रहा। इसमें अनेक वाहन फंसे रहे और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी।

कुरुक्षेत्र। थीम पार्क में रावण दहन से पहले भगवान श्रीराम व लक्ष्मण को तिलक करते हुए मुख्यातिथ

कुरुक्षेत्र। थीम पार्क में रावण दहन से पहले भगवान श्रीराम व लक्ष्मण को तिलक करते हुए मुख्यातिथ- फोटो : ARchive

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed