फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Efforts will be made to take the grandeur of Dharmanagari to the international level: Naveen Jindal

धर्मनगरी की भव्यता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के होंगे प्रयास : नवीन जिंदल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Efforts will be made to take the grandeur of Dharmanagari to the international level: Naveen Jindal
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी को धार्मिक दृष्टि से और अधिक विकसित किया जाएगा ताकि यहां की भव्यता को निहारने के लिए देश-विदेश से अधिक संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंच सकें। इसके साथ ही यहां पहुंचने वाले लोगों को सुविधाएं मुहैया कराना भी सरकार की प्राथमिकता है। उक्त बातें रविवार को धर्मनगरी पहुंचे सांसद नवीन जिंदल ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने निर्माणाधीन प्रोजेक्ट एवं धार्मिक स्थलों का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने श्री कृष्णा संग्रहालय का दौरा करके वहां का जायजा लिया। इस दौरान कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने उन्हें बताया कि 48 कोस की परिधि में स्थित तीर्थों को श्रद्धा एवं पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। इसके साथ-साथ उन्होंने अपनी तरफ से भी सुझाव देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कोई भी असुविधा नहीं होनी चाहिए। देश विदेश से आने वाले लोगों को यहां महाभारत काल एवं भगवान श्रीकृष्ण के मुखारबिंद से निकली गीता का संदेश देने वाली सुखद अनुभूति होनी चाहिए। जिन प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। उन्हें तेजी से पूरा किया जाए। यदि किसी स्तर पर उनकी मदद की जरूरत है तो वह केंद्र में प्रदेश सरकार से बात करके इन कार्यों को तेजी से पूरा करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत गीता स्थली ज्योतिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का भव्य नॉलेज सेंटर स्थापित किया है। सांसद ने नॉलेज सेंटर का जायजा भी लिया इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में स्थित धरोहर संग्रहालय में पहुंचकर सांसद ने हरियाणवी सभ्यता को विकसित करने के प्रयास को भी देखा। यहां उन्हें पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed