{"_id":"678ea591f7c057f3af0b37f3","slug":"efforts-are-being-made-to-make-the-city-clean-kanwaljit-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-130260-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को स्वच्छ बनाने का किया जा रहा है प्रयास : कंवलजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को स्वच्छ बनाने का किया जा रहा है प्रयास : कंवलजीत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अधिकारियों की बैठक लेती जिला परिषद की चेयरमैन कंवलजीत कौर। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। जिला परिषद की स्वच्छ हरियाणा मिशन को लेकर स्थानीय पंचायत भवन के कार्यालय में बैठक हुई। जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर ने कहा कि स्वच्छ हरियाणा मिशन के तहत धर्मनगरी को विश्व का सबसे स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए शहर के आम नागरिक को भी स्वच्छता को लेकर अपना सहयोग और योगदान देना होगा। इस मामले में किसी प्रकार को कोई समझौता भी नहीं होगा। क्योंकि यहीं से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वच्छता महाअभियान के दौरान आदेश भी दे चुके हैं।
जिले में जब पूर्णतया स्वच्छता का वातावरण होगा तभी लोगों को बीमारियों से छुटकारा मिलेगा और जब सभी नागरिक स्वस्थ होंगे तो प्रदेश तरक्की की राह पर आगे बढ़ेगा। कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने में संसाधनों की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस शहर के लिए जो भी संसाधन होंगे उन सबको सरकार की ओर से उपलब्ध करवाया जाएगा। कुरुक्षेत्र स्वच्छ मुहिम को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस अभियान को सख्ती से लिया जाएगा। इस मौके पर उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्ण लाल, लेखा अधिकारी सत्य भूषण, जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन राजेश कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
स्कूलों की स्वच्छता संबंधित रिपोर्ट देंगे अधिकारी
जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर ने कहा कि सभी स्कूलों में सफाई व्यवस्था का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। स्कूलों में शौचालयों की सफाई व्यवस्था होनी चाहिए। इस कार्य में किसी प्रकार की कोई भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सभी स्कूलों की स्वच्छता संबंधित रिपोर्ट देंगे और वे स्वयं भी पांच से छह स्कूलों को रोजाना जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए, अगर कोई कमी पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।