फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Effigies of Ravana, Kumbhakarna, and Meghnada were burnt at the theme park in the presence of BJP leaders.

Kurukshetra News: भाजपा नेताओं की मौजूदगी में थीम पार्क में जले रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Effigies of Ravana, Kumbhakarna, and Meghnada were burnt at the theme park in the presence of BJP leaders.
कुरुक्षेत्र। थीम पार्क में धू-धू कर जलता रावण का 101 फीट उंचा पुतला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। थीम पार्क में कुरुक्षेत्र दशहरा कमेटी की ओर से दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी मुख्य अतिथि रहीं। इस दौरान 101 फीट ऊंचे रावण, 90 फीट ऊंचे कुंभकरण और 80 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पुतलों के जलते ही पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। मुख्य अतिथि सुमन सैनी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की पूजा की व शस्त्र पूजन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। सुमन सैनी और सुभाष सुधा ने धार्मिक झांकियों का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन

----------
शोभायात्रा में दिखी धार्मिक परंपराओं की झलक
पुतला दहन से पहले कुरुक्षेत्र दशहरा कमेटी की ओर से न्यू कॉलोनी स्थित सनातन धर्म मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। यह रेलवे रोड, पुराना बस अड्डा, मुख्य बाजार, सीकरी चौक और अंबेडकर चौक से होते हुए थीम पार्क पहुंची। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। अयोध्या के राम मंदिर की झांकी और नागौरी नृत्य ने भी लोगों का मन मोह लिया। पुतला दहन के दौरान लोगों में मोबाइल से तस्वीरें और वीडियो बनाने की होड़ रही।

कुरुक्षेत्र। थीम पार्क में धू-धू कर जलता रावण का 101 फीट उंचा पुतला। संवाद

कुरुक्षेत्र। थीम पार्क में धू-धू कर जलता रावण का 101 फीट उंचा पुतला। संवाद

कुरुक्षेत्र। थीम पार्क में धू-धू कर जलता रावण का 101 फीट उंचा पुतला। संवाद

कुरुक्षेत्र। थीम पार्क में धू-धू कर जलता रावण का 101 फीट उंचा पुतला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed