फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Effect of sealing of Shambhu border visible in Shahabad, hundreds of vehicles stuck in jam

Kurukshetra News: शंभू बॉर्डर सील होने का शाहाबाद में दिखा असर, जाम में फंसे रहे सैकड़ों वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Effect of sealing of Shambhu border visible in Shahabad, hundreds of vehicles stuck in jam
कुरुक्षेत्र। किसानों को दिल्ली कूच करने से रोकने के लिए शंभू बार्डर के बाद शाहाबाद में भी रोकने की तैयारी कर ली है। इसके लिए सीमेंट के बैरिकेड रख लिए गए हैं तो वहीं आम वाहनों को साहा रोड से डायवर्ट किया जाएगा। शनिवार को ही शंभू बार्डर सील किए जाने का असर शाहाबाद में भी दिखाई दिया, जहां जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। पंजाब की ओर से आने वाले किसानों को रोकने के लिए शंभू बॉर्डर, डबवाली और खनौरी बॉर्डर को पहले ही सील कर दिया गया है, लेकिन अगर किसान इन बॉर्डरों से निकलकर अंबाला के रास्ते दिल्ली कूच करेंगे तो शाहाबाद में मारकंडा पुल पर किसानों को पुलिस रोकेगी। इसके लिए मारकंडा पुल की दोनों तरफ पुलिस ने पक्के बैरिकेड और रेत के कट्टों को रख दिया है। जिनको समय आने के बाद जेसीबी की मदद से नेशनल हाईवे के बीचोंबीच रख दिया जाएगा।
विज्ञापन



आज से वाहन होंगे डायवर्ट
रविवार से दिल्ली-पानीपत से अंबाला-पंजाब जाने वाले वाहनों को शाहाबाद में मारकंडा पुल के बाद ब्रिगेट्स लगाकर साहा रोड की और भेजा जाएगा, इसका एक 30 मिनट का ट्रायल भी ट्रैफिक पुलिस और जिला पुलिस ने शनिवार शाम किया। उस दौरान नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। शनिवार को सुबह से शाम तक कुरुक्षेत्र एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया सहित अन्य अधिकारियों ने जायजा लिया।
विज्ञापन





भाकियू चढूनी ग्रुप शामिल नहीं : बैंस

भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रवक्ता राकेश बैंस ने बताया कि इस दिल्ली कूच में उनके संगठन की कोई भागीदारी नहीं रहेगी, क्योंकि उन्हें आमंत्रित ही नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने वाहन चालकों के लिए जारी की एडवाइजरी
पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए अनुरोध किया है कि वे पंजाब की ओर यात्रा अति आवश्यक परिस्थिति में ही करें। पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को डेराबस्सी, बरवाला/रामगढ़, साहा, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र के रास्ते या फिर पंचकूला, एनएच-344 यमुनानगर इंद्री/पिपली, करनाल होते हुए दिल्ली जाने को कहा है। इसी प्रकार, दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले यात्री करनाल, इंद्री/पिपली, यमुनानगर, पंचकूला होते या फिर कुरुक्षेत्र, शाहाबाद, साहा, बरवाला, रामगढ़ होते हुए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed