फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Effect of code of conduct visible on second day too, hoardings and banners removed throughout the day

Kurukshetra News: दूसरे दिन भी दिखा आचार संहिता का असर, दिन भर हटाए होर्डिंग व बैनर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Effect of code of conduct visible on second day too, hoardings and banners removed throughout the day
कुरुक्षेत्र। लोकसभा चुनावों के चलते शनिवार को लागू हुई आचार संहिता का असर रविवार को छुट्टी के दिन भी दिखाई दिया, जहां नगर पालिका प्रशासन ने दिन भर सरकारी योजनाओं का बखान करने वाले व अन्य राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग व बैनर हटाए। परिषद की ओर से सुबह ही कई टीमें फील्ड में उतार दी थी, जिनकी निगरानी अधिकारियों को सौंपी गई। इसके लिए रविवार की छुट्टी भी रद्द की गई और टीमों ने सुबह से शाम तक सैकड़ों होर्डिंग्स व बोर्ड आदि हटाए।
विज्ञापन

सरकारी भवनों से लेकर अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी टीमें कार्रवाई करती दिखाई दी। बता दें कि गत दिवस जैसे ही आचार संहिता लागू हुई थी तभी नगर प्रशासन ने टीमें फील्ड में उतार दी थी और पहले ही दिन सैकड़ों होर्डिंग व बोर्ड आदि हटाए गए। वहीं दूसरे दिन रविवार को भी यह अभियान जारी रखा गया। उधर परिषद ईओ अभय सिंह यादव का कहना है कि सभी राजनीतिक पार्टियों व प्रत्याशियों को जारी दिशा-निर्देशों के पालन में ही अपना चुनाव प्रचार करना होगा। नियमों का पालन सभी के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed