फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   education,youth,ncc camp

केयू यूआईईटी का सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
education,youth,ncc camp
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी की ओर से आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का वीरवार को समापन हुआ। अंतिम दिन संस्थान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के एनएसएस प्रभारी डॉ. डीएस राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं संस्थान के निदेशक प्रो. सीसी त्रिपाठी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। शिविर की संयोजिका और संस्थान की एनएसएस प्रभारी डॉ. अमीता गुुप्ता ने इस दौरान सात दिवसीय शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति के गीतों पर स्वयंसेवकों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। मुख्यातिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एनएसएस प्रभारी डॉ. डीएस राणा ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि सात दिन के शिविर में जो सीखा है वह चरित्र में दिखाई देना चाहिए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों की एक अपनी अलग ही पहचान हो जाती है। संस्थान के निदेशक प्रो. सीसी त्रिपाठी ने कहा कि लोगों को जागरूक करने पहले हमें खुद जागरूक होना पड़ता है।
विज्ञापन

वीरवार के अंतिम सत्र में स्वयंसेवकों को केयू के कानून विभाग से डॉ. सुशीला मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवकों को भारतीय संविधान में उल्लिखित उनके अधिकारों और कर्तव्यों को जानने के लिए प्रोत्साहित किया। समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आकांक्षा व रिया ने नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं दिवाकर ने तेरी मिट्टी में मिल जावा गीत सुनाकर सभी के अंदर देशभक्ति का भाव भरा। वहीं पंकज शर्मा ने स्वच्छता अभियान पर विचार रखे। शिविर के समापन पर बेस्ट वालंटियर के रूप में आदर्श पांडे, पूर्वा मित्तल, दिवाकर, दर्शना, पंकज शर्मा और सृष्टि पांडे को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed