फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   education, online class, vedio, kurukshetra university

ऑनलाइन क्लास में जुड़े थे छात्र, अचानक चला आपत्तिजनक वीडियो, हड़कंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 03:29 AM IST
विज्ञापन
education, online class, vedio, kurukshetra university
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी (केयू) में मास्टर ऑफ सोशल वर्क्स (एमएसडब्ल्यू) की ऑनलाइन कक्षा के दौरान उस वक्त अजीबोगरीब परिस्थिति बन गई, जब अचानक कक्षा के बीच ही आपत्तिजनक वीडियो चलने लगा। इसे देखकर सभी हैरान रह गए। इस घटना की जानकारी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. सोमनाथ सचदेवा और एमएसडब्ल्यू विभाग के विभागाध्यक्ष डा.दर्शन सिंह को दी गई। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि मामला गंभीर है, इसकी जांच करवाई जाएगी। इससे पहले इसी विभाग की क्लास के बीच ऑनलाइन गाली-गलौच और गाने बजाने की वीडियो चलने की घटनाएं भी हो चुकी है।
विज्ञापन

बताते चलें कि इन दिनों कोरोना काल में यूनिवर्सिटी की ऑनलाइन कक्षाएं चल रही है। एमएसडब्ल्यू प्रथम वर्ष में 2020-2021 के सत्र में देशभर से 54 छात्र-छात्राओं का दाखिला हुआ है। जिस समय यह ऑनलाइन क्लास चल रही थी, तो करीब 40 से ज्यादा विद्यार्थी गूगल मीट के जरिए ऑनलाइन कक्षा में जुड़े हुए थे। जिनमें छात्राएं भी शामिल थी। जानकारी के मुताबिक जैसे ही ऑनलाइन कक्षा के बीच आपत्तिजनक वीडियो चला तो एकदम से
विज्ञापन

छात्र हैरान रहे गए। वीडियो चलती रही, जिसके बाद लगातार छात्र-छात्राएं ऑनलाइन कक्षा से लेफ्ट होते चले गए।
उधर, केयू आईटी विभाग के निदेशक डा.सुनील ढींगड़ा के मुताबिक शिक्षण संस्थान द्वारा जितनी भी ऑनलाइन क्लास चल रही हैं, उनकी सबकी रिकार्डिंग रिकार्ड में रहती है,अगर उक्त ऑनलाइन क्लास की रिकार्डिंग हुई तो दोषी पकड़ा जा सकता है, अगर रिकार्डिंग नहीं हुई तो आरोपी को पकड़ना थोड़ा मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी का आईटी विंग कुछ विशेष स्थिति में ही दोषी तक पहुंच सकता है, वरना यह मामला साइबर क्राइम का है, जिसे पुलिस के जरिये ही दोषी तक पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
देर शाम केयू शिक्षक ने माना वीडियो चली थी : डा. दर्शन
वीरवार शाम सवा छह बजे विभागाध्यक्ष डा. दर्शन सिंह ने बताया कि कुलपति के निर्देश पर उन्होंने संबंधित शिक्षक से पूछताछ की थी। उन्होंने माना कि सुबह ऑनलाइन क्लास में एक गलत वीडियो चली थी, लेकिन यह वीडियो कैसे चली? इसकी जांच की जा रही है। क्या संस्थान इस मामले की जांच के लिये पुलिस की साइबर क्राइम का सहयोग लेगा ? इसके जवाब में विभागाध्यक्ष ने कहा कि इस संबंध में कार्रवाई के लिये वीसी को लिखा है।
---
इस तरह हुई घटना
- सुबह सवा नौ से सवा दस बजे तक थीऑनलाइन क्लास
- ऑनलाइन क्लास में शिक्षक की अनुमति से जुड़े थे करीब 40 विद्यार्थी
- क्लास के अंतिम चरण में 10 बजकर 7 मिनट पर चली आपत्तिजनक वीडियो
- आपत्तिजनक वीडियो के चलते ही 10 बजकर 9 मिनट पर लेफ्ट हो गये थे अधिकांश विद्यार्थी
- शाम चार बजे केयू कुलपति डा.एसएन सचदेवा के संज्ञान में आया मामला, दिए जांच के आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed