फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Education Minister Mahipal Dhanda in Kurukshetra on completion of 11 years of BJP govt

केंद्र सरकार के 11 साल: मंत्री ढांडा बोले- मोदी ने दुनिया में बजाया भारत का डंका, कांग्रेस को आड़े हाथ लिया

Wed, 11 Jun 2025 02:21 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 11 Jun 2025 02:21 PM IST
सार

केंद्र की भाजपा सरकार के 11 साल पूरे होने पर बुधवार को कुरुक्षेत्र में भाजपा की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। 

विज्ञापन
Education Minister Mahipal Dhanda in Kurukshetra on completion of 11 years of BJP govt
कुरुक्षेत्र में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत में आज तक सबसे लंबे समय करीब 60 वर्षों तक किस पार्टी ने राज किया वह देश को मजबूत बनाने में कोई विशेष कदम नहीं उठा पाई। कमजोर रहे नेतृत्व के कारण देश भी कमजोर होता गया और दुनिया में भारत को केवल बड़े कारोबार के रूप में प्रयोग किया जाता रहा, लेकिन जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमान संभाली है तभी से ही देश मजबूत होने लगा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज दुनिया के विकसित व ताकतवर देश भी भारत को तवज्जो देते हैं। आज अमेरिका जैसा देश भी भारत के मजबूत नेतृत्व को मान चुका है। यह कहना है प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का। 

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा बुधवार को कुरुक्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने भाजपा सरकार के 11 साल पूरे होने पर अब तक रही उपलब्धियां एक-एक कर गिनवाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के चलते ही आज भारत विकसित देश बनने की राह पर है और वर्ष 2047 तक विकसित बनने का सपना जरूर पूरा होगा जिसके लिए आज देश का एक-एक नागरिक सहयोग के लिए खड़ा है। 
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहां अंतरिक्ष में भारत ने कामयाबी हासिल की है वही जमीन पर भी भारत की उपलब्धियां को दूसरे देश तक बता रहे हैं। राज्य का राष्ट्रीय राजमार्गों का जाल हो या फिर किसानों को समृद्ध करने की बात हो हर और देश ने अभूतपूर्व तरक्की की है। किस से लेकर गरीब मजदूर तक का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ख्याल किया है और ऐसी अनेक योजनाएं धरातल पर लाई गई है जिससे जीवन की आसान हुई है तो हर चेहरे पर खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह हरियाणा प्रदेश में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने अनेक बड़े कदम उठाए हैं जिससे हर वर्ग के लोगों को फायदा हुआ है। हरियाणा प्रदेश पूरे देश में पहला राज्य है जहां 24 फसले एम एसपी पर खरीद की जा रही है तो वही नई शिक्षा नीति भी सबसे पहले पूर्ण रूप से लागू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed