फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   education

गंगा उत्सव 2021 पर नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित, गौरव ने हासिल किया प्रथम स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
education
केंद्रीय भूमि जल बोर्ड उत्तर पश्चिम क्षेत्र चंडीगढ़ एवं जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से इंडियन रिसोर्स एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में गंगा उत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर में नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। सचिव राजपाल पांचाल ने बताया की स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन (एनएमसीजी) गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी के रूप में घोषित करने की वर्षगांठ यानी 4 नवंबर को हर साल गंगा उत्सव मनाता है। इस साल का गंगा उत्सव 1 से 3 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। नारा लेखन प्रतियोगिता में विद्यालय के 56 बच्चों ने भागीदारी की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय भूजल बोर्ड से आदित्य शर्मा पहुंचे। उन्होंने बच्चों को गंगा उत्सव के बारे में विस्तार से बताया साथ ही जल को बचाने के लिए प्रेरित किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में गौरव ने प्रथम, कृष्ण द्वितीय, करण सिंह ने तृतीय स्थान तथा आदित्य व सुशांत को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका में रसायन प्रवक्ता अरविंद कुमार, आदित्य शर्मा व विक्रम सिंह मौजूद रहे। केंद्रीय भूजल बोर्ड से पहुंचे आदित्य शर्मा ने बताया कि इसी कड़ी में 3 नवंबर को ब्रह्मसरोवर के कुंती घाट के नजदीक सुबह दस बजे चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्कूल प्रधानाचार्य सावित्री, मोनिका शर्मा, अमनप्रीत कौर, नरेंद्र कौर, विक्रम सिंह, अर्चना मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed