{"_id":"5e1a27dd8ebc3e87963947ed","slug":"education-kurukshetra-news-knl183619200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर विज्ञान विभाग में मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपमेंट पर उद्यमिता कार्यशाला का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर विज्ञान विभाग में मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपमेंट पर उद्यमिता कार्यशाला का शुभारंभ
विज्ञापन
education
- फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय रूसा 2.0 के तहत सेंटर फॉर एंटरप्रेंयोरशिप ने कंप्यूटर विज्ञान विभाग में शनिवार को रिएक्ट नेटिव का उपयोग करते हुए मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपमेंट पर 10 दिनों की उद्यमिता कार्यशाला शुरू की गई। इस कार्यशाला के मंच का संचालन वर्कशाप कोर्डिनेटर डॉ. कंवल गर्ग ने किया। इस 10 दिवसीय कार्यशाला का मुख्य विचार ज्ञान को बढ़ाने और सफल उद्यमी बनने के इच्छुक युवा दिमाग के कौशल को विकसित करना है। एमसीए, एमबीए, एमएससी, बीटैक सीएसई, बीफार्मेसी और बीएससी के 60 छात्रों ने कार्यशाला में भाग लिया।
सेंटर फॉर एंटरप्रेंयोरशिप के कोर्डिनेटर प्रो. राजेंद्र नाथ ने मुख्यातिथि व कार्यशाला के प्रतिभागियों का स्वागत किया व कार्यशाला के उद्देश्यों को समझाया। उन्होंने कहा कि देश में स्मार्ट फोन की मार्केट बढ़ रही है और इसका इस्तेमाल व्यवसाय में ग्राहक बढ़ाने, प्रोडक्टिविटी बढ़ाने व मुनाफा बढ़ाने में इस्तेमाल हो रहा है। डीन रिसर्च एंड डेवलेपमेंट प्रो. अनिल वोहरा ने बताया कि मोबाइल फोन का प्रोसेसर अब लैपटॉप की स्पीड के समकक्ष हो गया है। अब इंटरनेट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल मोबाइल फोन के द्वारा हो रहा है। देश के युवा एंटरप्रेंयोरशिप, मोबाइल एप के द्वारा अपना व्यवसाय कर रहे हैं। उदाहरण के लिए ओयो, मीडिया डॉट नेट, फ्लिपकार्ट आदि सभी मोबाइल एप के द्वारा अपना व्यवसाय चला रहे हैं और भारी मुनाफा कमा रहे हैं। कोड कोशिएंट प्राइवेट लिमिटेड मोहाली के फाउंडर तथा सीईओ अरुण गोयल ने कार्यशाला की सामग्री वितरित की और यह सुनिश्चित किया कि ये सामग्री प्रतिभागियों के लिए सफल उद्यमी बनने में कैसे मददगार होगी।
वर्कशाप कोर्डिनेटर डॉ. कंवल गर्ग ने सभी विशिष्ट अतिथियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रो. राकेश कुमार, डॉ. रमेश कैट, सचिन लालड व रिसर्च स्कालर मौजूद रहे।