Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ED collects important documents from agent's house, raid continues late into night

Kurukshetra News: ईडी ने एजेंट के घर से जुटाए जरूरी दस्तावेज, देर रात तक चलती रही रेड

Sat, 20 Dec 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 20 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
ED collects important documents from agent's house, raid continues late into night
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम वीरवार को देर रात करीब 10 बजे तक पिहोवा में ट्रेवल व वीजा एजेंट के मॉडल टाउन स्थित घर पर रही। टीम जब देर शाम वापस जाने लगी तो टीम के हाथों में कुछ दस्तावेज देखे गए, जिनके बाद में पूछने पर टीम ने कुछ भी जानकारी सांझा करने से मना कर दिया। वहींएजेंट ने शुक्रवार सुबह अपना कार्यालय खोला और अपना काम करता रहा। इस दौरान एजेंट भी वीरवार को हुई रेड के बारे में कुछ भी बोलने से बचता नजर आया है।

टीम वीरवार सुबह साढ़े 10 बजे पूरे गुपचुप तरीके से निजी गाडिय़ों में एजेंट के घर पहुंची और जो घर में था उसे अंदर व जो बाहर था उसे बारह ही रखा गया। वह कार्रवाई के दौरान एक सुरक्षा कर्मी को घर के बाहर तैनात कर दिया गया। जिसने किसी को भी घर के आस-पास नहीं भटकने दिया। टीम ने कार्रवाई के बाद भी किसी के साथ कोई सूचना सांझा नहीं की और अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed