फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Duty magistrates appointed at booths

Kurukshetra News: बूथों पर नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Duty magistrates appointed at booths
कुरुक्षेत्र/पिपली। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) के चुनाव के लिए वार्ड अनुसार बूथों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं ताकि बूथों पर तमाम व्यवस्थाएं समय रहते पूरी हो सकें।
विज्ञापन

इन चुनावों के लिए 19 जनवरी को कुरुक्षेत्र के पांच वार्डों में बनाए गए बूथों पर मतदान होगा। उपायुक्त नेहा सिंह ने जारी आदेश में कहा है कि एचएसजीएमसी चुनावों के लिए वार्ड 11 पिहोवा में आठ बूथों पर बीडीपीओ अंकित पूनिया को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसके अलावा वार्ड 12 मुर्तजापुर क्षेत्र में बनाए गए 10 बूथों के लिए नायब तहसीलदार संजीव कुमार और नायब तहसीलदार ईस्माईलाबाद सागर मल को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वार्ड 15 थानेसर में बनाए गए 13 बूथों के लिए जिला बागवानी अधिकारी सत्य नारायण और हिरमी के कार्यकारी अभियंता विनोद को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वार्ड 13 शाहाबाद क्षेत्र में बनाए गए 13 बूथों के लिए नायब तहसीलदार सुभाष और बीडीपीओ शाहाबाद नरेन्द्र ढुल को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इन दोनों डयूटी मजिस्ट्रेट को बूथों का आबंटन करके सूचित कर दिया गया है। इन चुनावों में वार्ड 14 लाडवा में बनाए गए 12 बूथों के लिए नायब तहसीलदार लाडवा बलकार सिंह, बीडीपीओ पिपली रूबल, नायब तहसीलदार बाबैन श्रवण कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इन तीनों अधिकारियों को भी अलग-अलग बूथ आबंटित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि एचवीपीएन निर्माण शाखा के एक्सईएन पवन नरुला, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन सुमित, बागवानी विभाग के उपनिदेशक सतेन्द्र कुमार को रिजर्व में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। सभी अधिकारी संबंधित उपमंडल के एसडीएम-कम आरओ को रिपोर्ट करेंगे। अगर किसी स्तर पर भी ड्यूटी में लापरवाही पाई गई तो धारा 134 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed