फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   duty magistrate to get the notice to four shopkeepars

डयूटी मैजिस्ट्रेट ने बाजारों का निरीक्षण करके चार दुकानदारों को थमाया नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
duty magistrate to get the notice to four shopkeepars
ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार परमिंद्र सिंह संधू ने वीरवार को नगरपालिका के कर्मचारियों और पुलिस टीम के साथ बाजारों का दौरा करके चार दुकानदारों को नोटिस थमा दिया तथा अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सामान उठवाकर नगरपालिका भिजवा दिया। संधू ने बताया कि जिन चार दुकानदारों को नोटिस दिया गया है उन दुकानदारों ने नियमों का पालन नहीं किया। उन्होंने दुकान में भीड़ को इकट्ठा करने के साथ होना, तय समय के बाद भी दुकान खोली हुई थी। इसके अलावा सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों का भी सामान उतरवाकर नगरपालिका भिजवाया गया है। दूसरी ओर टीम के शहर में प्रवेश करते ही अवैध रूप से दुकानें खोले दुकानदार फुर्र हो गए। शाहाबाद में आजकल लेफ्ट-राइट के हिसाब से दुकानें खुल रही है। खास बात यह है कि अब आम जनता भी एक दूसरे को सोशल डिस्टेंस रखने को सलाह दे रहे हैं। जनता एक दूसरे के संपर्क में आने से बचने के लिए अपने घरों में ही समय व्यतीत करके प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। दूसरी ओर बाजार खुले रहने का समय शाम 5 बजे तक है लेकिन दोपहर बाद ही सड़केें और बाजार सुनसान हो जाते हैं। हालांकि बाजारों में करियाने, सब्जी, मैडिकल, पुस्तक भंडार सहित अनेक अन्य प्रतिष्ठान खुले रहते हैं। सामान खरीदने वाले बहुत कम लोग दिखाई दे रहे हैं और अनेक स्थानों पर जरूरत के सामान की होम डिलीवरी भी की जा रही है। शाहाबाद ब्लॉक की पंचायतें भी अपने स्तर पर लॉकडाउन को सफल बनाने में जुटी हुई हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट परमिंद्र सिंह संधू ने कहा कि देश हित और अपने व परिवार के हित के लिए घरों में रहें। केवल जरूरी काम के लिए ही घ से बाहर निकलें। कोरोना जैसी भयानक बीमारी को हराने में प्रशासन और सरकार का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed