फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Due to rising mercury, I started harassing passers-by all day long.

Kurukshetra News: पारा बढ़ने से चली लू, दिनभर राहगीरों को सताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Due to rising mercury, I started harassing passers-by all day long.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर पानी से प्यास बुझाते यात्री। संवाद
कुरुक्षेत्र। गर्मी के तेवर तल्ख होने लगे हैं। बुधवार को पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जिससे गर्मी का असर बढ़ गया। जबकि दोपहर के समय लू ने भी लोगों को सताया। गर्मी से राहत पाने के लिए जहां लोगों ने जहां पेड़ों की छांव का सहारा लिया तो वहीं सामाजिक संस्थाओं की ओर से लगाई गई पानी की छबील पर लोगा पानी पीकर प्यास बुझाते दिखाई दिए।
विज्ञापन


वहीं लू चलने से बाजारों में भी सन्नाटा छाया रहा। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने एसी, कूलरों और पंखों का सहारा लिया। जबकि सड़कों से गुजरने वाले राहगीर भी लू से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा लपेटे नजर आए। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि वीरवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बनी हुई हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब पारा बढ़ने के चलते जहां लू का सामना लोगों को करना पड़ेगा तो वहीं गर्मी का असर भी बढ़ा नजर आएगा। शनिवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने के आसार बने हुए है, जिससे गर्मी का आभास भी बढ़ने की संभावना बनी हुई हैं।
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सतपाल बतरा का कहना है कि गर्मी का असर अब बढ़ने लगा है। लू से बचने का प्रयास करना चाहिए। दोपहर के समय लोगों को सफर करने से परहेज करना चाहिए, ज्यादा जरूरत होने पर ही सफर करें। लू और गर्मी से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। इसके अलावा ठंडे पेय पदार्थों का सेवन भी ज्यादा से ज्यादा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed