फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Due to dense fog, the university changed the exam timings.

Kurukshetra News: घने कोहरे के कारण विवि ने बदला परीक्षा का समय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Due to dense fog, the university changed the exam timings.
कुरुक्षेत्र। कुवि का द्रोणाचार्य द्वार।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार घने कोहरे, कम दृश्यता और खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के समय में संशोधन किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 19 दिसंबर से प्रारंभ होने वाली सभी विश्वविद्यालय परीक्षाएं अब संशोधित समय-सारणी के अनुसार आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि बदले हुए कार्यक्रम के तहत अब प्रातः कालीन सत्र की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से आरंभ होंगी जबकि सायंकालीन सत्र की परीक्षाएं दोपहर 1:45 बजे शुरू की जाएंगी। इससे पहले प्रातः सत्र की परीक्षाएं निर्धारित समय से आधा घंटा पहले और सायंकालीन सत्र की परीक्षाएं 15 मिनट पहले शुरू हो रही थीं लेकिन मौजूदा मौसम परिस्थितियों को देखते हुए यह बदलाव आवश्यक समझा गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है। घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से परीक्षा समय में संशोधन किया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय से संबंधित सभी विभागों, संस्थानों, महाविद्यालयों और परीक्षा केंद्रों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संशोधित समय-सारणी की जानकारी विद्यार्थियों तक और संबंधित नोटिस बोर्डों पर प्रमुखता से प्रदर्शित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी यह सूचना अपलोड कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे बदले हुए परीक्षा समय को ध्यान में रखते हुए ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके और परीक्षाएं सुचारु रूप से संपन्न हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed