फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Due to change in weather the cold started increasing in the morning and evening

Kurukshetra News: मौसम में बदलाव के चलते सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड

Tue, 05 Nov 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 05 Nov 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Due to change in weather the cold started increasing in the morning and evening
कुरुक्षेत्र। मौसम में फेरबदल शुरू हो गया है। रात के समय पारा लुढ़कने लगा है, जिस कारण सुबह-शाम ठंड होती है जबकि दिन में गर्मी का अहसास होता है। अलसुबह से लेकर करीब आठ बजे तक हल्की धुंध छाई रही, जिससे मौसम में ठंडक और ज्यादा महसूस हुई लेकिन धूप खिलने के साथ ही मौसम में बदलाव हुआ और दोपहर के समय गर्मी का अहसास होने लगा।
विज्ञापन


सुबह के समय तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने लगा है, जिस कारण ठंड अधिक होती है। सोमवार को दिन के समय अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। इस सप्ताह अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव के कारण बीमारियां भी बढ़ रही हैं। खांसी, जुकाम और वायरल के मरीजों की अस्पताल में भीड़ लगी रहती है। इसके अलावा किसानों द्वारा फसल अवशेष जलाने के कारण प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे अनेक बीमारियां पैदा हो रही हैं। फसल अवशेष जलाने से धुंआ फैल रहा है। इससे आंखों में जलन होती है और सांस लेने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीवी सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव जारी है और आने वाले सप्ताह में बदलाव का सिलसिला बने रहने की संभावना है। तापमान में बदलाव के कारण मौसम में फेरबदल जारी रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान में कमी होने से ठंड बढ़ने लगेगी।


बॉक्स
बदलते मौसम में एहतियात बरतना जरूरी : डॉ. अनेजा

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हेल्थ सेंटर के डॉक्टर आशीष अनेजा ने बताया कि बीमारी से बचने के लिए तरल पदार्थ का अधिक सेवन करें। बुखार में डॉक्टर की सलाह के बिना अन्य काेई दवाई न लें। यदि डेंगू के लक्षण नजर आएं तुरंत डॉक्टर से मिले। इसके अलावा अस्थमा के मरीजों को बढ़ते प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देना चाहिए। शाम ढलने के बाद घर से बाहर न निकलें। ऐसे मौसम में एहतियात जरूर बरतनी चाहिए।
बॉक्स
इस सप्ताह यह तापमान रहने का अनुमान
दिन---- अधिकतम तापमान--- न्यूनतम तापमान
मंगलवार--- 30 डिग्री सेल्सियस-- 18 डिग्री सेल्सियस
बुधवार--- 30 डिग्री सेल्सियस-- 18 डिग्री सेल्सियस
वीरवार--- 30 डिग्री सेल्सियस-- 17 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार--- 30 डिग्री सेल्सियस-- 17 डिग्री सेल्सियस
शनिवार--- 30 डिग्री सेल्सियस-- 17 डिग्री सेल्सियस
रविवार--- 29 डिग्री सेल्सियस-- 17 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed