फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   DTP action in illegal colony built in Mirzapur

Kurukshetra News: मिर्जापुर में बनी अवैध कॉलोनी में डीटीपी की कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
DTP action in illegal colony built in Mirzapur
कुरुक्षेत्र। जिला नगर योजनाकार की टीम ने मिर्जापुर गांव में एक अवैध कॉलोनी में जिला प्रशासन की मदद से तोड़-फोड़ की। जिला नगर योजनाकार अधिकारी अशोक गर्ग ने बताया कि राजस्व संपदा मिर्जापुर गांव में एक अवैध काॅलोनी में उपायुक्त के आदेशानुसार प्रशासन के सहयोग से तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई है। डीटीपी अशोक गर्ग ने बताया कि मिर्जापुर गांव में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पीछे तीन एकड़ में पनप रही एक अवैध कॉलोनी में बनी कच्ची सड़कों, सीवरेज और पानी के पाइपों को पीले पंजे से हटाया है। इसको लेकर डीटीपी विभाग के पास अवैध कॉलोनी के पनपने का मामला आया था।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर विभाग द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे। परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों ने न तो अवैध काॅलोनियों में किए जा रहे निर्माण को रोका और न ही विभाग से अनुमति प्राप्त की। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने इन अवैध काॅलोनियों में निर्माण को नष्ट किया है। उन्होंने कहा कि सस्ते प्लाॅटों के चक्कर में लोग प्रॉपर्टी डीलर के बहकावे में आकर प्लाॅट न खरीदें और न ही किसी प्रकार का निर्माण कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed