फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   DSP visits Madanpura, hears people's problems

Kurukshetra News: डीएसपी ने किया मदनपुरा का दौरा, सुनीं जनसमस्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
DSP visits Madanpura, hears people's problems
कुरुक्षेत्र। मदनपुरा के ग्रामिण से बातचीत करते डीएसपी पिहोवा निर्मल सिंह। पीआरओ - फोटो : mathura
पिहोवा। जिले को अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस अधिकारी गांव का दौरा कर रहे हैं। गांव के प्रतिनिधियों व मौजिज व्यक्तियों से बात कर नशामुक्त गांव बनाने का प्लान तैयार किया जा रहा है। मंगलवार को डीएसपी निर्मल सिंह ने गांव मदनपुरा का दौरा कर ग्रामीणों के साथ बैठक की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को डीएसपी ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांवों को नशामुक्त बनाने की रणनीति तैयार की तथा गांवों को नशामुक्त करने तथा ग्रामीणों को नशे से दूर रखने को लेकर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन


डीएसपी ने कहा कि ग्रामीण पुलिस के साथ तालमेल से काम करे, तो नशे जैसी बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने बैठक में मौजूद व्यक्तियों को कहा कि यदि आपके गांव में कोई व्यक्ति नशा करता है या नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस थाना में दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस दौरान डीएसपी ने ग्रामीण की शिकायतें सुनी तथा शिकायतों को थाना भेजकर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन को साइबर अपराध से बचने बारे भी जागरूक किया। ग्रामीणों को कहा कि अपराध को रोकने के लिए आप सभी सतर्क रहें और सीसीटीवी कैमरा लगाकर पुलिस का सहयोग करें क्योंकि जनता के सहयोग से पुलिस अपराधों पर अंकुश लगा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed