फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Drunken tractor driver from Ambala hit three cars, one overturned

Kurukshetra News: अंबाला से आए नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने तीन कारों को टक्कर मारी, एक पलटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Drunken tractor driver from Ambala hit three cars, one overturned
शाहाबाद। नशे में धुत एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने शाहाबाद विश्रामगृह के पास और मार्कंडेश्वर मंदिर के लिंक रोड पर खड़ीं तीन कारों में टक्कर मार दी। आरोपी ट्रैक्टर से एक कार को घसीटता हुआ दूर तक ले गया, जिसके बाद वह कार पलट गई। गनीमत रही इस दौरान कार तीनों ही कारों में कोई व्यक्ति सवार नहीं था, नहीं तो बड़ी घटना हो जाती। सभी मंदिर में दर्शन करने के लिए गए थे। वहीं ट्रैक्टर चालक को रोकने के लिए यातायात पुलिस का एक कर्मी आगे आया तो चालक ने उस पर भी ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। कर्मी ने दूसरी ओर कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

यातायात पुलिसकर्मी जसविंद्र सिंह ने बताया कि उसकी ड्यूटी दो अन्य पुलिस कर्मियों के साथ ऋषि मारकंडा मंदिर के बाहर लगी हुई थी। इस दौरान अधिकतम श्रद्धालु अपनी कारों को लिंक रोड पर खड़ा करके मंदिर में दर्शनों के लिए चले गए। दोपहर करीब 12.30 बजे नशे में धुत एक चालक ट्रैक्टर-ट्राली में श्रद्धालुओं को लेकर बीडीपीओ कार्यालय के सामने से विश्रामगृह लिंक रोड पर प्रवेश किया। वह रोड पर साइड में खड़ी तीन कारों को टक्कर मारता आगे बढ़ता रहा। जब ट्रैक्टर चालक को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने वाहन को नहीं रोका। बाद में बड़ी मुश्किल से पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली चालक राजेश निवासी गांव बीटा (अंबाला) को गिरफ्तार कर लिया। कार चालक शमेशर सिंह निवासी कुरुक्षेत्र, रोहित कुमार निवासी जगाधरी सहित एक अन्य कार चालक ने पुलिस में ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर होगी करवाई
जांच अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों कार चालकों की शिकायत पुलिस चौकी में आ चुकी है। चालक नशे में धुत बताया जा रहा है, लेकिन मेडिकल के बाद स्पष्ट होगा कि ट्रैक्टर- चालक ने नशा किया हुआ था या नहीं। आरोपी राजेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी का ट्रैक्टर भी कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग में ही खड़ा किया करें वाहन : राज ऋषि
घटना के बाद श्री मार्कंडेश्वर मंदिर सभा के प्रधान राज ऋषि गंभीर ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि वह अपना वाहन मंदिर पार्किंग में ही लगाएं। गनीमत रही कि घटना के समय तीनों कारों में कोई भी सवार नहीं था। सभी श्रद्धालु अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए पार्किंग में ही वाहन लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed