फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Drug trade busted: 1200 capsules, 28 vials, 12 kg of poppy seeds and one kg of opium recovered.

नशे के कारोबार का भंडाफोड़ : 1200 कैप्सूल, 28 शीशी, 12 किलो चूरापोस्त व एक किलो अफीम बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Drug trade busted: 1200 capsules, 28 vials, 12 kg of poppy seeds and one kg of opium recovered.
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने अलग-अलग जगह पर नशा तस्करों पर शिकंजा कसा। कार्रवाई में पुलिस ने एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गांधी नगर निवासी सतीश उर्फ बिट्टू को प्रतिबंधित नशे की दवाइयों के साथ के पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से 1200 नशीले कैप्सूल की गोलियां और 28 शीशी सिरप बरामद हुई। उधर, एंटी नारकोटिक्स सेल ने जीटी राेड पर नाकाबंदी कर ट्रक चालक कुलविंद्र सिंह निवासी पुराना हमीदा जिला यमुनानगर को 12 किलो चूरापोस्त और बाइक सवार महिला निर्मल कौर सहित निरंजन सिंह निवासी सनौर जिला पटियाला पंजाब को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एनसीबी के पुलिस उप-अधीक्षक राजकुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सतीश कुमार नशे की दवाइयां बेचने का धंधा करता है। आरोपी यूपी से दवाइयां खरीद कर शहर में बेचता है। थोड़ी देर बाद आरोपी पुराने बस अड्डे से रोटरी चौक से होते हुए अपने घर आएगा। सूचना पाकर टीम ने रविदास चौक के पास नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम ने एक व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 50 पत्ते 1200 कैप्सूल, ट्रामाडोल और 28 शीशी कोडविन व रिकॉडल 100 एमएल की बरामद हुई।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उधर, एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली कि निरंजन सिंह बाइक पर निर्मल कौर के साथ अफीम लेकर पंजाब से अंबाला होते हुए शाहाबाद आएगा। टीम ने नौ गजा पीर के पास नाकाबंदी कर सूचना के मुताबिक बाइक चालक को काबू कर उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक किलोग्राम अफीम बरामद हुई। थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक चालक से मिला चूरापोस्त
सुरेंद्र पाल ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक कुलविंद्र सिंह राजस्थान से चूरापोस्त लेकर आ रहा था। जीटी रोड पर पिपली चौक फ्लाईओवर के पास नाकाबंदी कर उनकी टीम ने उसे काबू कर लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।


ट्रक और बाइक कब्जे में लिए
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ट्रक और बाइक को भी कब्जे में लिया है। अदालत के आदेश से बाइक चालक आरोपी निरंजन सिंह को कारागार भेज दिया है वहीं आरोपी महिला निर्मल कौर को सात दिन, ट्रक चालक कुलविंद्र सिंह को चार दिन तो सतीश कुमार को पांच दिन के रिमांड पर लिया है ताकि तस्करों को भी पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed