फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   driver oprator absconding except bus passenger

आरटीए ने प्रवासी मजदूरों से ओवरलोड बस का किया चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
driver oprator absconding except bus passenger
लुधियाना से बिहार जा रही प्रवासी मजदूरों से भरी बस का वीरवार रात आरटीए विभाग ने चालान कर दिया। चालान के बाद बस चालक व परिचालक बस व सवारियों को नए बस स्टैंड परिसर में छोड़कर कहीं चले गए। सभी प्रवासी मजदूरों ने बस स्टैंड पर ही रात गुजारी। दरअसल, आरटीए विभाग ने लुधियाना से बिहार जा रही बस का क्षमता से अधिक सवारी होने का चालान काटा था। इसके बाद चालक-परिचालक बस को छोड़कर फरार हो गए थे। इस दौरान मजदूर चालक व परिचालक का इंतजार करते रहे, मगर चालक-परिचालक का कहीं कोई अता-पता नहीं चल सका। प्रवासी मजदूर ललन, रामआसरे ने बताया कि वे रात भर से बस अड्डा परिसर में ही रुके रहे। बस तो अड्डा परिसर में खड़ी है लेकिन उसके चालक व परिचालक का कहीं पता नही चल रहा है। उनको घर पहुंचने में देरी हो रही है। बस वाले उनसे पूरा किराया भी वसूल कर ले गए है। अब उनको घर जाने की चिंता सता रही है। वहीं उनको रात से कुछ खाने को भी नहीं मिला। सुबह जब मजदूर भूख से व्याकुल हुए तो उनकी मदद के लिए एसजीपीसी आगे आई। कंवलजीत सिंह अजराना गुरुद्वारा छठी पातशाही से लंगर लेकर मजदूरों के पास पहुंचे और उन्हें भोजन कराया। कवलजीत अजराना ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई भी धर्म नही है। जरूरतमंदों को भोजन खिलाना बहुत ही पुण्य का कार्य है। वहीं आरटीए विभाग ने मजदूरों के लिए बस की व्यवस्था करके उनको उनके गंतव्य स्थान पर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed