फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Driver dies after bike collides with trolley, friend injured

Kurukshetra News: ट्राले के पीछे बाइक टकराने से चालक की मौत, दोस्त जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Driver dies after bike collides with trolley, friend injured
इस्माईलाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग 152 पर ट्राले के पीछे बाइक टकराने से बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त जख्मी हो गया। मृतक की शिनाख्त अंकुश (27) निवासी गरनाला जिला अंबाला के रूप में हुई।
विज्ञापन

अंकुश फोटोग्राफी का काम करता था। थाना इस्माईलाबाद में दर्ज शिकायत में राकेश कुमार निवासी गरनाला ने बताया कि वह फोटोग्राफर का काम करता है।
वह खेड़ी शहीदां गांव में शादी का काम करके अपनी बाइक पर गांव जा रहे थे। उनके आगे उसका चचेरा भाई अंकुश अपने साथी अमनप्रीत निवासी ऐमा जिला अंबाला के साथ बाइक पर जा रहा था। बाइक को अंकुश चला रहा था। जैसे ही वे सामुदायिक केंद्र के सामने पहुंचे तो सड़क पर खड़े ट्राले के पीछे अंकुश की बाइक टकरा गई। ट्राला चालक ने कोई इंडीकेटर नहीं दिया था। टक्कर लगते ही अमनप्रीत उछलकर एक तरफ गिर गया और अंकुश का सिर ट्राले में लग गया। वह उनको सीएचसी पिहोवा ले गया, जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद अंकुश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed