{"_id":"62967d09a1d07d30c8213a66","slug":"drains-and-drains-littered-with-dirt-then-you-will-face-troubles-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1100582111","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी से अटे नाले-नालियां, फिर झेलेंगे दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी से अटे नाले-नालियां, फिर झेलेंगे दुश्वारियां
विज्ञापन
सलारपुर रोड पर गंदगी से अटा पड़ा नाला। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद के अधिकारियों को विधायक और डीसी के आदेशों की कोई परवाह नहीं है। विधायक के बाद डीसी मुकुल कुमार मानसून से पूर्व शहर की नदी, नालों और नालियों के सफाई आदेश दे चुके हैं। इससे बाद भी नाले-नालियां गंदगी के अटी है। इसके चलते मानसून आने पर लोगों को फिर दुश्वारियां झेलनी पड़ेगी।
गत सप्ताह डीसी मुकुल कुमार ने फील्ड में उतरकर शहर में नालों और नालियों की सफाई का जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने नप के अधिकारियों पर सख्ती भी दिखाई तथा शीघ्र ही नाले और नालियों के सफाई के आदेश दिए थे, मगर नप के अधिकारी मानसून और आदेशों को लेकर कतई गंभीर नहीं है। डीसी के आदेशों के बाद भी मंगलवार को शहर के झांसा रोड पर गुरुद्वारे और पेट्रोल पंप के पास, सरस्वती कॉलोनी, सिरसला रोड, नरकातारी रोड, थीम पार्क, पुराने बाईपास, सलारपुर रोड के नाले और नालियां गंदगी से भरे मिले। वहीं कई जगह पर नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने नालों और नालियों की सफाई की, मगर उनसे निकली गंदगी को उठाना भूल गए।
झांसा रोड पर भद्रकाली मंदिर के पास दुकानदारों ने बताया कि यहां के नालों की सफाई कर दी गई है, मगर उनसे निकली गंदगी को नाले के पास ही डाल दिया गया। इस गंदगी के कारण आसपास बदबू फैल रही है। उनका दुकान से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है और दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। वहीं बारिश होने पर गंदगी दोबारा नाले में चली जाएगी। गंदगी में पशु भी मुंह मार रहे हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष बारिश से शहर की कई कॉलोनियां, मोहल्ले, गलियां व सड़कें जलमग्न हो गई थी। जलभराव होने से लोगों का काफी नुकसान भी हुआ था तथा उनको परेशानी का सामना करना पड़ा था, मगर प्रशासन ने इससे कोई सबक नहीं लिया है। इस बार भी नाले और नालियों की सफाई का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है।
नगर परिषद की दो टीमें कर रही हैं काम : बलबीर
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर रोहिल्ला ने कहा कि नाले-नालियों की सफाई के लिए दो टीमें काम कर रही हैं। मंगलवार को गांधी नगर और बीशनगढ़ रोड पर सफाई कराई गई है। अन्य जगह भी जल्द अभियान शुरू किया जाएगा।
झांसा रोड पर चलेगा अलग से अभियान : ममता
डीएमसी ममता शर्मा ने कहा कि नगर परिषद की दो टीमों में 15-15 कर्मचारी सफाई के लिए लगे हुए हैं। झांसा रोड पर अलग से अभियान चलाकर नाले-नालियों की सफाई कराई जाएगी। सफाई करके जो गंदगी नाले से निकाली जा रही है, उसे सूखने के बाद वहां से उठा लिया जाएगा। वहीं पूरे मानसून सीजन में सफाई अभियान जारी रहेगा।

झांसा रोड पर गंदगी से अटा पड़ा नाला। संवाद- फोटो : Kurukshetra

सरस्वती कॉलोनी के पास गंदगी से भरा नाला। संवाद- फोटो : Kurukshetra

भद्रकाली मंदिर के पास लगा नाले से निकाली गई गंदगी का ढेर। संवाद- फोटो : Kurukshetra