फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dr. Santosh Dahiya became a vigilant guardian of women to eradicate gender inequality.

Kurukshetra News: लैंगिक असमानता मिटाने को महिलाओं की सजग प्रहरी बनीं डॉ. संतोष दहिया

Mon, 22 Sep 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 22 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Dr. Santosh Dahiya became a vigilant guardian of women to eradicate gender inequality.
कुरुक्षेत्र। डॉ. संतोष दहिया। - फोटो : mathura
कुरुक्षेत्र। प्रदेश में लैंगिक असमानता मिटाने के लिए महिलाओं की सजग प्रहरी बनीं डॉ. संतोष दहिया लगातार उनकी आवाज उठाने का काम कर रही हैं। इन्होंने प्रदेश में घूंघट प्रथा खत्म करने के लिए अभियान चलाया जो पूरे प्रदेश में पहुंचा। सर्व जातीय सर्व खाप महिला महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया ने अपने इस अभियान से पूरे प्रदेश में हजारों महिलाओं को पर्दे से मुक्ति दिलाई। इसी अभियान को आंदोलन का रूप देने के लिए उन्होंने कई वर्षों तक कड़ी मेहनत की और इसका असर भी दिखा। पर्दा मुक्त व कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अभियान के लिए उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सम्मानित भी किया।
विज्ञापन



डॉ. संतोष दहिया ने वर्ष 2014 में कुरुक्षेत्र के पिपली गांव से म्हारा बाणा पर्दा मुक्त हरियाणा की शुरुआत की। उस समय कुरुक्षेत्र का पिपली गांव डॉ. दहिया के प्रयासों से प्रदेश का पहला ऐसा गांव बना जो पूर्ण रूप से पर्दा मुक्त हुआ। कैथल के मानस गांव में देश की पहली महिला महापंचायत की गई जिसमें गांव की दोनों सरपंचों को घूंघट से बाहर निकलकर लोगों के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया। वर्ष 2010 में देश की सर्व जातीय सर्व खाप महापंचायत की पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष होने का गौरव हासिल किया। खाप पंचायतों के साथ मिलकर ऑनर किलिंग के विरुद्ध एक बड़ा जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन


डॉ. दहिया ने बताया कि उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया। उस वक्त कुरुक्षेत्र में 1000 लड़कों के अनुपात में केवल 756 लड़कियां थी। गांव, स्कूल, कॉलेज और पंचायतों में जाकर एक हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वर्ष 2013 में प्रदेश के सबसे कम लिंगानुपात वाले मुजादपुर गांव को गोद लिया, जहां पर 1000 लड़कों के अनुपात में केवल 273 लड़कियां थी। गांव में जाकर लोगों को प्रेरित किया और आज वहां का लिंगानुपात लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संतोष दहिया को देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार और हरियाणा सरकार, पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल, राज्यसभा सांसद दारा सिंह, राज्यसभा सांसद विजय तरुण, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, चौधरी ओम प्रकाश चौटाला, पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, राज्यपाल आचार्य देवव्रत सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक संस्थाएं सम्मानित कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed