{"_id":"68d9903a52114879f800bda3","slug":"dr-sandeep-was-honored-with-the-national-geoscience-award-by-the-president-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-142962-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: डॉ. संदीप को राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार से किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: डॉ. संदीप को राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार से किया सम्मानित
विज्ञापन
शाहाबाद। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मान प्राप्त करते डॉ. संदीप कुमार। स्वयं
शाहाबाद। शाहाबाद के डॉ. संदीप कुमार ने अपने उत्कृष्ट कार्य से पूरे क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्हें प्रतिष्ठित राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 26 सितंबर को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें प्रदान किया।
कार्यक्रम में देशभर से चुनिंदा 20 भूवैज्ञानिकों को उनके अद्वितीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस सूची में शाहाबाद के डॉ. संदीप कुमार का नाम शामिल होना जिले और प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बना। उन्हें यह पुरस्कार भूविज्ञान अनुसंधान और खनिज संसाधन विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया। पुरस्कार ग्रहण करने के बाद डॉ. संदीप कुमार ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं है, बल्कि मेरे परिवार, मेरे संस्थान और पूरे शाहाबाद का है।
मैं आगे भी देश की खनिज आत्मनिर्भरता और सतत विकास में योगदान देने का प्रयास करता रहूंगा। उनकी इस उपलब्धि से शाहाबाद के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय नागरिकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जगह-जगह पर चर्चा रही कि शाहाबाद जैसे छोटे शहर से निकलकर डॉ. संदीप ने यह राष्ट्रीय पहचान हासिल कर युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। डॉ. संदीप का शोध कार्य न केवल वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि खनिज संसाधनों के संरक्षण और सतत विकास में भी मददगार साबित हो रहा है। डॉ. संदीप को मिला यह राष्ट्रीय सम्मान शाहाबाद ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई पर ले गया है।