फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dr. Raj Kumar, who is raising awareness for water conservation, will get the title of Doctor of Philosophy.

Kurukshetra News: जल संरक्षण की अलग जगा रहे डॉ. राज कुमार को मिलेगी डॉक्टर ऑफ फिलॉस्फी की उपाधि

Tue, 18 Feb 2025 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 18 Feb 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Dr. Raj Kumar, who is raising awareness for water conservation, will get the title of Doctor of Philosophy.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आज मंगलवार को डॉ राजकुमार को डॉक्टर ऑफ फिलॉस्फी की उपाधि से नवाजा जाएगा। इसको लेकर खुशी की लहर है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा उन्हें उक्त उपाधि प्रदान की जाएगी ।
विज्ञापन


डॉ. राज कुमार जल संरक्षण के क्षेत्र में पिछले कई सालों से सक्रिय कार्य कर रहे हैं। हरियाणा के लोगों को जागरूक करने के लिए मीडिया के माध्यम से एक अलग तरह का अभियान चला रहे हैं। उन्होंने जल संरक्षण अभियानों का हरियाणा के किसानों पर पड़ने वाले प्रभावों को स्टडी करने के लिए पीएचडी करके रिसर्च रिपोर्ट प्रस्तुत की है।
विज्ञापन


फिलहाल डॉ. राज कुमार सांसद नवीन जिंदल की कम्युनिकेशन, डेवलपमेंट, इनोवेशन, रिसर्च, सोशल कैंपेन और सोशल वेलफेयर पॉलिसी मेकिंग टीम के एक अहम सदस्य के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. राज कुमार स्वतंत्र रूप से सामाजिक एवं शैक्षणिक विषयों पर फिल्म निर्माण लेखन और निर्देशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। कई रिसर्च पेपरों और एक पेटेंट को अपने नाम कर चुके हैं । अभी जल संरक्षण, पर्यावरण और मेरीगोल्ड पर दो पेटेंट का भी रिसर्च कार्य चल रहा है ताकि जल संकट से जूझते हरियाणा के लिए ठंडी हवा का झोंका लाया जा सके। डॉ. राज कुमार ने हरियाणा का जल बचाने के लिए सेवन स्टेप वाटर लिटरेसी कम्युनिकेशन मॉडल बनाया है। इस मॉडल के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वाटर मॉडल के माध्यम से हरियाणा के गांवों को शत प्रतिशत जल साक्षर करने की योजना डॉ. राज कुमार द्वारा बनाई गई है। इस वाटर लिटरेसी कम्युनिकेशन मॉडल की प्रभावकारिता जानने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर आदि बद्री से कैथल तक पावन सरस्वती नदी के तट पर बसे सात गांवों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। अब तक जल संरक्षण विषय पर 100 फिल्में बना चुके हैं और 101वीं हरियाणवी फिल्म एक था पाणी पर कार्य चल रहा है। इस फिल्म के पोस्टर का, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा अनावरण किया जा चुका है। सन 2015 में डॉ. राज कुमार अपनी 51 फिल्में माननीय राज्यपाल हरियाणा को सौंप चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed