फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dr. MM Singh receives Kali Ram Award

Kurukshetra News: डॉ. एमएम सिंह को कली राम अवार्ड

Sun, 07 Dec 2025 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 07 Dec 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Dr. MM Singh receives Kali Ram Award
कुरुक्षेत्र। डॉ.एमएम सिंह को कली राम मेमोरियल अवार्ड के साथ। स्वयं - फोटो : संवाद
कुरुक्षेत्र। पूर्व भारतीय सैनिक नायक कली राम खिप्पल को समर्पित राष्ट्र स्तरीय सम्मान समारोह में देश के विभिन्न प्रदेशों से 129 प्रतिभाओं को कली राम मेमोरियल अवार्ड के लिए चुना गया।
विज्ञापन

वहीं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में स्थापित विश्वविद्यालय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं समाजसेवी डॉ.एमएम सिंह को कली राम खिप्पल मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ.एमएम सिंह सेवानिवृति के पश्चात समाज सेवा में लगे हैं ।
विज्ञापन

सात मेधावी एवं निर्धन छात्राओं को विनोद कुमार कली राम खिप्पल छात्रवृति देकर सम्मानित किया गया। हरियाणा राज्य परिवहन से 31 मई 2018 को सेवानिवृत्त होकर समाज के लिए उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रहे रमेश गोयल को आजीवन सेवा सम्मान- 2025 से विभूषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश कुमार गोयल अब शिव शक्ति मंदिर सेक्टर सात के महासचिव के रूप में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वे विभिन्न सामाजिक सेवाएं जिसमें निशुल्क चिकित्सा शिविर, रक्तदान, निर्धन कन्याओं का विवाह, मंदिर के निर्माण से लेकर मंदिर के रख रखाव और समाज के निर्धन और जरूरतमंद लोगों के लिए हर संभव सेवाओं में बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। 181 बार रक्तदान, 89 बार प्लेटलेट्स दान कर चुके डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर समाजसेवी कर्म चंद, रमेश, सीता समेत कई लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed