फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dr. Jitendra won the teachers union election by 84 votes and became the head

Kurukshetra News: शिक्षक संघ चुनाव में डॉ. जितेंद्र 84 वोटों से जीत कर बने प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Dr. Jitendra won the teachers union election by 84 votes and became the head
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कुटा) चुनाव मंगलवार को हुआ जिसमें कुटा पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र खटकड़ के सिर प्रधानी का ताज सजा। चुनाव में 333 शिक्षकों में से 328 ने मतदान किया। इनमें 316 प्रत्यक्ष और 12 डाक मत शामिल रहे। तीनों पदाधिकारियों के चुनाव में सबसे कांटे का मुकाबला प्रधान पद के लिए रहा, जिस पर 84 वोट की बढ़त से डॉ. जितेंद्र खटकड़ ने जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन

वहीं उपप्रधान और सचिव पदों पर भी जीत का अंतर अधिक रहा। प्रधान बने डॉ. जितेंद्र खटकड़ ने 196 मत प्राप्त किए और प्रतिद्वंद्वी डॉ. नरेश को 112 मत मिले और आठ मत अमान्य रहे। उपप्रधान पद पर डॉ. विजय कुमार को 165 मत मिले और प्रतिद्वंद्वी डॉ. सुधीर कुमार को 140 मत मिले। सचिव पद पर मुकाबला रोमांचक रहा। डॉ. सुरेंद्र कुमार ने 179 मत पाकर 50 मतों की बढ़त से जीत दर्ज की जबकि प्रतिद्वंद्वी डॉ. संजय कुमार को 129 मत प्राप्त हुए और आठ मत अमान्य घोषित हुए।
विज्ञापन

नामांकन वापसी के बाद डॉ. लता खेड़ा सहसचिव और डॉ. राजवीर सिंह कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए थे। चुनाव के लिए शिक्षकों में भरपूर उत्साह देखा गया और शिक्षकों ने अधिक संख्या में पहुंचकर मतदान किया। इसी के चलते चुनाव प्रतिशतता भी अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगा शपथ ग्रहण समारोह : कुटा चुनाव अधिकारी कृष्ण पांडेय ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। इसमें 333 शिक्षकों में से 328 ने मतदान किया जिनमें 316 प्रत्यक्ष और 12 डाक मत प्राप्त हुए थे। डॉ. जितेंद्र खटकड़ प्रधान, डॉ. विजय उपप्रधान और डॉ. सुरेंद्र कुमार सचिव पद के लिए निर्वाचित हुए हैं। सहसचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य नामांकन वापसी के दौरान निर्विरोध चुने गए थे। आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed