फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dr. Ganesh Dutt and Surinder Singla assumed charge at the Market Committee, Ladwa.

Kurukshetra News: मार्किट कमेटी लाडवा में डाॅ. गणेश दत्त व सुरिंदर सिंगला ने संभाला पदभार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ganesh Dutt and Surinder Singla assumed charge at the Market Committee, Ladwa.
लाडवा। मार्किट कमेटी कार्यालय में डॉ. गणेश दत्त शर्मा को पदग्रहण करवाती उपाध्यक्ष सुमन सैनी व अ
लाडवा। सरकार की ओर से नियुक्त किए गए मार्केट कमेटी चेयरमैन डाॅ. गणेश दत्त शर्मा, वाइस चेयरमैन सुरिंदर सिंगला ने सदस्यों के साथ पदभार ग्रहण किया। इसके लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राज्य बाल कल्याण परिषद उपाध्यक्ष सुमन सैनी मुख्यातिथि रहीं।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने लाडवा के किसानों को इस बार पराली न जलाने पर बधाई दी और कहा कि सरकार की ओर से किसानों के भले के लिए किसान सम्मान निधि योजना चलाकर हर साल छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड योजना, पीएम फसल बीमा योजना, पीएम सूर्य घर योजना का किसानों को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों से वादा किया था कि उनकी फसल को सरकार की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने वादे को पूरा किया और प्रदेश के किसानों की सभी 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

इसी तरह सब्जी और फलों की फसलों के घाटे को पूरा करने के लिए भावांतर भरपाई योजना को लागू किया गया है। इस मौके पर कैलाश सैनी, मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, चेयरपर्सन साक्षी खुराना, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र दबखेड़ा, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, सुशील राणा, अनाज मंडी प्रधान राजीव आर्य, जेडएमईओ राममेहर जागलान, मार्केट कमेटी सचिव संत लाल, संजीव सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने संभाला पदभार




डाॅ. गणेश दत्त शर्मा ने चेयरमैन, सुरिंद्र सिंगला ने वाइस चेयरमैन का पदभार संभाला। इसके साथ ही ज्ञान सिंह, महेश शर्मा, ऋषि पाल, राजबीर कश्यप, गुरनाम सिंह, सरवन सिंह, नरेंद्र शर्मा, विनोद रोहिल्ला, मुनीष सिंगला, भूपेंद्र जीत, सोहन पंजेटा, अनुज गोयल, संजय गर्ग, संजीव छाबड़ा, मुनेश्वर राम, संतोष कुमार ने सदस्य के तौर पर पदभार ग्रहण किया।

लाडवा। मार्किट कमेटी कार्यालय में डॉ. गणेश दत्त शर्मा को पदग्रहण करवाती उपाध्यक्ष सुमन सैनी व अ

लाडवा। मार्किट कमेटी कार्यालय में डॉ. गणेश दत्त शर्मा को पदग्रहण करवाती उपाध्यक्ष सुमन सैनी व अ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed