फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   dowry case in shahbad kurukshetra

दहेज मांगने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 5 के खिलाफ मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
dowry case in shahbad kurukshetra
शाहाबाद पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उस पर बुरी नजर रखने, दहेज मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सास ससुर सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में शाहाबाद निवासी एक महिला ने कहा कि उसकी शादी दिल्ली निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीनों के बाद ही उसके ससुराल वाले दहेज में गाड़ी की मांग करने लगे और इंकार करने पर उसके साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

उसका ससुर एक सेवानिवृत कर्मचारी है और घर में शिकायतकर्ता और उसके ससुर के अलावा और कोई नहीं होता था। उसका ससुर उस पर गंदी नजर रखता था। जब उसने एक बच्चे को जन्म दिया तो उसके जेठ व जेठानी जर्मनी से वापस आ गए और आते ही उसके साथ लड़ाई झगड़ा करने लगे। उसके जेठ ने उसका बच्चा गोद लेने की कोशिश की। जब उसने इंकार किया तो उसके जेठ और ससुर ने उसकी पिटाई की। शिकायत में कहा गया कि उसका जेठ भी उस पर गंदी नजर रखता था। उसकी सास उसे ताने मारती और दहेज लाने के लिए कहती। ननद भी परिजनों को भड़काती और दहेज लाने की मांग करती। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अतुल, विकास, नरेश, मीनू और दया रानी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed