फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Donated eyes too, then dedicated the entire body to humanity

Kurukshetra News: आंखें भी दान की, फिर पूरा शरीर मानवता को समर्पित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Donated eyes too, then dedicated the entire body to humanity
कुरुक्षेत्र। राज बाला को अंतिम विदाई देते परिजन व अन्य। विज्ञ​प्ति
इस्माईलाबाद। इस्माईलाबाद के सैनी मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय राज बाला की मृत्यु के बाद उनकी आंखों के साथ-साथ पूरे शरीर का दान किया गया। उनकी आंखें अर्पणा आई बैंक में दान की गई। उनका पार्थिव शरीर चिकित्सा शोध के लिए संस्कारम् यूनिवर्सिटी, झज्जर को सौंपा गया, जहां मेडिकल विद्यार्थी उस पर अध्ययन करेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम जब राज बाला के शरीर को एंबुलेंस के माध्यम से यूनिवर्सिटी ले जाया गया, तो इस्माईलाबाद में राज बाला अमर रहे के नारों से माहौल गूंज उठा। इस दौरान शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर कमेटी के सेवादारों सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। रास्ते में लोगों ने इस पुनीत कार्य को सलाम किया।
विज्ञापन


राज बाला के पुत्र राकेश कुमार ने बताया कि उनकी माता ने जीवनकाल में ही डेरा सच्चा सौदा में आंखदान और शरीरदान का संकल्प पत्र भरा हुआ था। वे सामाजिक सेवा से जुड़ी रहती थी। अचानक तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार सुबह उनका निधन हो गया। सेवानिवृत्त पटवारी गुलाब चंद ने कहा कि परिवार को दुख के साथ गर्व भी है कि उनकी पत्नी मानवता के काम आई। उनके इस निर्णय से समाज को प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed