फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   document deposit of exam of jawaher navodaya vidhyalaya till 30 novemver

नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2022 के आवेदन के समय जमा कराएं सत्यापित प्रमाण पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
document deposit of exam of jawaher navodaya vidhyalaya till 30 novemver
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन भरे जा रहे हैं। ये आवेदन विभाग की वेबसाइट नवोदया.जीओवी.इन पर 30 नवंबर 2021 तक भरे जा सकते हैं। इस परीक्षा के लिए 30 अप्रैल 2022 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ये जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्य अमर कौर ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कारणों से आवेदन में अपलोड किया जाने वाला प्रमाण पत्र संबंधित प्रधानाध्यापक से सत्यापन कराने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया कि वे संशोधित प्रारूप में अपना विवरण भरें और संबंधित प्रधानाध्यापक से सत्यापित करवाएं और आवेदन के समय सत्यापित प्रमाण पत्र ही अपलोड करें। जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में आवेदन पत्र अपलोड कर दिया है वे संशोधित प्रमाण पत्र सत्यापन कराकर जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य को जमा कराएं। संशोधित प्रारूप के लिए विद्यालय की वेबसाइट नवोदया.जीओवी.इन पर जानकारी हासिल की जा सकती है। प्राचार्या ने बताया कि जो अभ्यर्थी इस समय जिला कुरुक्षेत्र में कक्षा 8वीं में पढ़ रहे है। वे जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं में दाखिला लेने के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 9वीं में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी समिति की वेबसाइट नवोदया.जीओवी.इन व एडमिशनऑनलाईनक्लासनाईन.इन पर 30 नवंबर तक अपना आवेदन कर सकते हैं। इस प्रवेश परीक्षा के लिए 9 अप्रैल 2022 को परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed