फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Doctors' work is being taken from community health officers, treatment is affected

Kurukshetra News: कम्यूनिटी हेल्थ अफसरों से लिया जा रहा चिकित्सकों का काम, इलाज प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 03:21 AM IST
विज्ञापन
Doctors' work is being taken from community health officers, treatment is affected
कुरुक्षेत्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झांसा। संवाद
कुरुक्षेत्र। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झांसा के कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर से इन दिनों चिकित्सकों का काम लिया जा रहा है। कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर मरीज ओर डाॅक्टर के बीच की कड़ी होते हैं।
विज्ञापन

जो फील्ड में जाकर मरीजों की स्क्रीनिंग करते हैं। उन्हें दवा लिखने की इतनी जानकारी नहीं होती। इसके बाद भी चिकित्सकों के अभाव में उन्हें सीएचसी में मरीजों की जांच की जिम्मेदारी दी जा रही है। जिससे न तो फील्ड का काम ठीक से हो पा रहा है और न ही ओपीडी में व्यवस्था बन पा रही है। अधिकतर मरीजों की पुरानी पर्ची पर लिखी दवा को ही दोहराया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सात चिकित्सकों की पोस्ट सेंक्शन है। जिनमें से तीन पद पर ही कर्मचारी नियुक्त है। चिकित्सकों और कर्मचारियों की कमी होने से सीएचसी की ओपीडी में आने वाले मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सकों की कमी के कारण मरीज इलाज के लिए प्राइवेट अस्पतालों में इलाज लेने को मजबूर है। जिसके लिए मरीजों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। अस्पताल में रोजाना इलाज के लिए 50 से 60 मरीज पहुंच रहे हैं। लेकिन चिकित्सकों की ओपीडी न होने के कारण बैरंग लोटना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed