फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   DMC gave instructions to the officials to keep the city clean

Kurukshetra News: डीएमसी ने अधिकारियों को दिए शहर को स्वच्छ रखने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
DMC gave instructions to the officials to keep the city clean
कुरुक्षेत्र। थानेसर शहर में चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के लिए नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक से कर्मचारियों की फीडबैक रिपोर्ट ली तथा कर्मचारियों की हाजिरी चैक करने संबंधी निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शहर में करवाए जाने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए जिला नगर आयुक्त सतेंद्र सिवाच ने कहा कि कुरुक्षेत्र में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर में साफ सफाई अभियान को पूरी ईमानदारी से किया जाए। 
विज्ञापन

मेन रोड के अलावा शहर के अंदर सेक्टरों में कॉलोनियों में रिहायशी एरिया में भी साफ-सफाई जरूरी है तथा पिपली से थर्ड गेट तक जो डिवाइडर है। उसके बीच में पौधे लगे हुए हैं उनकी भी निरंतर रूप से कटाई छटाई और उनमें पानी देने की व्यवस्था की जाए, ताकि जो पौधे लगे हुए हैं वह सूखे नहीं और उनसे हरियाली नजर आए। पर्यटकों व लोगों को साफ सफाई का एक अच्छा संदेश जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed