फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Divyaang Mahinder reached Kurukshetra with Kanwar from Haridwar

Kurukshetra News: दिव्यांग महेंद्र हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचे कुरुक्षेत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Divyaang Mahinder reached Kurukshetra with Kanwar from Haridwar
कुरुक्षेत्र। सिरसा निवासी दिव्यांग महेंद्र ने आस्था और संकल्प का ऐसा उदाहरण पेश किया है जो हर किसी को प्रेरित कर रहा है। महेंद्र ने चार जुलाई को हरिद्वार से ट्राई साइकिल पर कांवड़ लेकर चलना शुरू किया था और अब शनिवार को वह कुरुक्षेत्र पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने यह यात्रा सामान्य साधनों से नहीं, बल्कि बैटरी से चलने वाली अपनी ट्राई साइकिल से पूरी की। यह साइकिल एक दिन में अधिकतम 40 किलोमीटर चल पाती है। ऐसे में हर दिन वह एक शिविर में रुकते, साइकिल चार्ज करते और फिर अगले सफर पर निकल जाते हैं। महेंद्र ने बताया कि वह सावन माह शुरू होने से पहले ही हरिद्वार पहुंच गए थे, ताकि भक्ति की इस पावन यात्रा में पूरी श्रद्धा से शामिल हो सके तथा भीड़ होने से पहले जल लेकर वहां से निकल सकें। उन्होंने हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लिया और उसे ट्राई साइकिल पर रखकर यात्रा शुरू की। कुरुक्षेत्र पहुंचकर वह प्राचीन दुखभंजन महादेव मंदिर में रुके। यहां उन्होंने जलाभिषेक किया और जलपान करने के बाद अपने घर की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed