फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Divisional level competitions in the field of performance and visual arts will be organized

नकिष्पादन एवं दृश्य कला क्षेत्र की मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
Divisional level competitions in the field of performance and visual arts will be organized
मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में आवेदन का आज अंतिम मौका
विज्ञापन

संगीत, रंगमंच, नृत्य, चित्रकला व मूर्तिकला की श्रेणी में कर सकते हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। निष्पादन एवं दृश्य कला को लेकर मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताएं प्रदेश के छह मंडलों अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक व करनाल मंडल में आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन ने दी।
उन्होंने बताया कि निष्पादन कला (संगीत, नृत्य, रंगमंच) एवं दृश्य कला (चित्रकला, मूर्तिकला) विषय पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन करने का सोमवार को अंतिम दिन है। निष्पादन कला के संगीत व नृत्य क्षेत्र के समूह व एकल प्रस्तुति का विषय हरियाणवी लोकगीत रहेगा। इसी प्रकार रंगमंच कला का विषय सामाजिक विषयों पर आधारित लघु नाटिका और एकल रंगमंच कलाकार का विषय मोनो एक्टिंग रहेगी।
विज्ञापन

सामूहिक प्रस्तुति में एक दल में अधिकतम 15 कलाकार (सहायक संगीतज्ञों सहित) भाग ले सकते हैं और एकल प्रस्तुति में कलाकार के साथ अधिकतम चार पेशेवर संगीतज्ञ तथा नृत्य के संदर्भ में दो गायक तथा चार पेशेवर संगीतज्ञ भाग ले सकते है, जिन्हें आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सामूहिक प्रस्तुति के लिए 7 से 10 मिनट व एकल प्रस्तुति के लिए 5 से 7 मिनट का समय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दृश्य कला के चित्रकला प्रतियोगिता का विषय हरियाणावी संस्कृति पर आधारित चित्रकला होगी। प्रतिभागिता के लिए दल का लीडर, कलाकार अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल, वोटर कार्ड, शिक्षा प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड की प्रतियां और भाग लेने वाले अन्य कलाकारों का विवरण, कला विधा, शीर्षक सहित विभाग के ईमेल आर्टएंडकल्चरलअफेयर्सएटदरेटजीमेएलडॉटकॉम व रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से सोमवार को सायं बजे तक भिजवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed