{"_id":"639c30b89ccf6732e578fce5","slug":"district-representative-conference-was-organized-in-auditorium-of-kurukshetra-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: दुकान के रूप में नहीं चलने देंगे पंचायतें, जनप्रतिनिधि सम्मेलन में पंचायत मंत्री ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: दुकान के रूप में नहीं चलने देंगे पंचायतें, जनप्रतिनिधि सम्मेलन में पंचायत मंत्री ने दी चेतावनी
Fri, 16 Dec 2022 02:32 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 16 Dec 2022 02:32 PM IST
सार
पंचायत मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव का शहरों की तर्ज पर विकास करना चाहती है इसके लिए अधिकारियों को अगले 15 दिन में ब्लू प्रिंट तैयार करने के लिए आदेश दिए गए हैं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में आयोजन में बोलते पंचायत मंत्री।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को जिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जिला भर के सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य भी शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि पंच व सरपंच एवं ग्राम पंचायत को हमेशा ही एक दुकान के रूप में माना जाता रहा ताकि अपनी जेब गर्म की जा सके लेकिन अब यह सब नहीं चलने दिया जाएगा।
बबली ने कहा कि कोई भी पंच सरपंच इसे दुकान न समझें। भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी भी पंच सरपंच व अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है और यह सौ फीसदी पूरा किया जाएगा। पंचायत चुनाव से पहले उनके पास 800 से ज्यादा ऐसी शिकायतें पहुंची थी जिनमें पंच सरपंच और अधिकारी भ्रष्टाचार में संलिप्त थे।
पंचायत मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव का शहरों की तर्ज पर विकास करना चाहती है इसके लिए अधिकारियों को अगले 15 दिन में ब्लू प्रिंट तैयार करने के लिए आदेश दिए गए हैं पंच सरपंच वह अन्य जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने एस्टीमेट देने होंगे और ब्लूप्रिंट के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता देनी होगी। किसी भी ग्राम पंचायत के प्रस्ताव को अटकने नहीं दिया जाएगा और हर प्रस्ताव 15 दिन में प्रदेश मुख्यालय तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
प्रसार रोकने वाले अधिकारी को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पंचायत मंत्री ने कहा कि हर गांव में खंडहर हालत के भवनों की पहचान की गई है और इनका जीर्णोद्धार किया जाएगा जिनमें अत्याधुनिक ई लाइब्रेरी, जिमखाना क्लब, संकीर्तन भवन और सांस्कृतिक केंद्र चलाए जाएंगे। वहीं ग्राम पंचायतों को बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी।