बेकाबू हुए कोरोना की जिला कारागार में अचानक ऐसे एंट्री हुई की 15 बंदी सहित 16 कोरोना संक्रमित मिले, जिनमें एक कैदी भी शामिल है। इसके अलावा दो चिकित्सक सहित कुल 138 नये कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जबकि दो महिलाओं सहित तीन मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में गांव चम्मू कलां निवासी 58 वर्षीय महिला, सेक्टर-13 निवासी 68 वर्षीय व गांव बाबैन से 80 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं।
मृतकों के शवों का कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 179 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 138 नये केस सामने आए हैं, जबकि तीन की मौत हो चुकी है। बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 2530 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अभी तक लिए गए 62 हजार 375 में से 57 हजार 256 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 3094 लोग आए हैं, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके हैं और 745 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है। अब तक 4281 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। अब 1681 कोरोना वायरस के एक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमण से अब तक 73 की मौत हो चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग 70 मौतों की पुष्टि कर रहा है।