फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   District police's drug-free awareness campaign continues

Kurukshetra News: जिला पुलिस का नशामुक्त जागरूकता अभियान लगातार जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
District police's drug-free awareness campaign continues
इस्माईलाबाद। पुलिस की नशामुक्त टीम गांव दर गांव नशामुक्ति का संदेश पहुंचा रही है। बुधवार को जिला पुलिस के ग्राम प्रहरी नोडल ऑफिसर उप निरीक्षक राजेश कुमार व ऋषिपाल की टीम नशामुक्ति का संदेश लेकर थाना इस्माईलाबाद एरिया के तंगोली, थनोरा, मडांड़ो व ठसका मीरांजी आदि गांवों में पहुंची और ग्रामीणों को जागरूक किया। पुलिस टीम ने आमजन को नशा न करने की शपथ दिलवाई।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को ग्राम प्रहरी नोडल ऑफिसर उप निरीक्षक राजेश कुमार ने जिले के कई गांवों का दौरा कर आमजन को नशा न करने के प्रति जागरूक किया। युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। आमजन से बात करते हुए उप निरीक्षक ने कहा कि पुलिस और आमजन अगर तालमेल के साथ कार्य करें तो नशे जैसी बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने बैठक में मौजूद लोगों से कहा कि यदि आपके गांव में कोई व्यक्ति नशा करता है या नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस थाने में दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उप निरीक्षक ने आमजन को नशा न करने की शपथ दिलवाई और नौजवानों और बच्चों से अपील करते हुए कहा कि वो नशे से दूर रहकर पढ़ाई और खेलों में अपने परिवार, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed