फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   District police launched a search operation under Operation Invasion

Kurukshetra News: ऑपरेशन आक्रमण के तहत जिला पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
District police launched a search operation under Operation Invasion
कुरक्षेत्र।ऑपरेशन आक्रमण में तहत घर में तलाशी लेती पुलिस।
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस की ओर से शहर में ऑपरेशन आक्रमण चलाया गया। इसमें नशीला पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए पुलिस की 12 टीमों ने अलग-अलग क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जिला पुलिस ने अलग-अलग 40 मामले दर्ज करके 47 आरोपियों को काबू किया। नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत चार मामले दर्ज करके चार आरोपियों को काबू किया। इसके अतिरिक्त पांच भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि इस अभियान के दौरान पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत 23 मामले में 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 149 बोतल देसी व अंग्रेजी शराब, 15 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। जुआ अधिनियम के तहत सात सटोरियों को काबू करके कब्जे से 6,580 रुपये बरामद किए। नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 10 ग्राम स्मैक, 374 ग्राम चिट्टा, 10 किलो चूरापोस्त व एक किलो गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन


अपराध रोकना ही पुलिस का ध्येय
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि अपराध की रोकथाम करना ही पुलिस का मुख्य ध्येय है। धर्मनगरी को अपराध मुक्त बनाना जिला पुलिस की प्राथमिकता है। अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए नागरिकों का सहयोग जरूरी है। धर्मनगरी को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित करके जिले की पुलिस काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed