{"_id":"6a120e6abbe0bc4d100720a5","slug":"district-level-wushu-competition-begins-at-dronacharya-stadium-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-155323-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: द्रोणाचार्य स्टेडियम में जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: द्रोणाचार्य स्टेडियम में जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता शुरू
Sun, 24 May 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 24 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।वुशू प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए महासचिव संतोष पासवान, राहुल सैनी व अन्य। स्वयं
- फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिला वुशू संघ कुरुक्षेत्र की ओर से शनिवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम के योगा हॉल में 19वीं जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर के करीब 200 महिला व पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला वुशू संघ के महासचिव संतोष पासवान ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी राहुल सैनी ने किया। राहुल सैनी ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेलों से जहां नेतृत्व क्षमता विकसित होती है, वहीं खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के अवसर भी प्राप्त होते हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी संघ की ओर से सम्मानित किया गया।
इस दौरान संघ के सहसचिव देवेंद्र यादव, महेंद्र कुमार, श्याम बच्चन, लालबहादुर कुशवाहा, अपराजित सैनी, अमनदीप सिंह, शमशेर सिंह आदि मौजूद रहे।