{"_id":"68a76d8ff7504274a00ad33f","slug":"district-level-sports-competitions-started-strength-shown-in-10-competitions-on-the-first-day-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-140836-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू, पहले दिन 10 प्रतियोगिताओं में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू, पहले दिन 10 प्रतियोगिताओं में दिखाया दम
Fri, 22 Aug 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला शिक्षा विभाग के तत्वावधान में वीरवार को जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इनका शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने बतौर मुख्यातिथि किया। पहले दिन अलग-अलग 10 प्रकार के खेलों की अंडर 11 वर्ग के खिलाड़ियों की प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
पुरुष कब्बडी में शाहाबाद पहले स्थान पर रहा और थानेसर के खिलाड़ी दूसरे स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में शाहाबाद पहले व पिहोवा दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में थानेसर पहले व लाडवा दूसरे स्थान पर रहा। वहीं महिला वर्ग में थानेसर पहले व पिहोवा दूसरे स्थान पर रहा। कैरम के ट्रायल लिए गए जबकि योग में पहले स्थान पर पुरुष वर्ग में थानेसर व दूसरे स्थान पर पिहोवा रहा। महिला वर्ग में थानेसर पहले व लाडवा दूसरे स्थान पर रहा। रस्साकसी में थानेसर ने पुरुष वर्ग में पहला व पिहोवा ने दूसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में भी थानेसर पहले स्थान पर रहा जबकि पिहोवा दूसरे स्थान पर रहा।
इसी दौरान सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी कराई गईं जिनमें मोनो एक्टिंग थानेसर की प्रीत प्रथम रही जबकि इलियाना दूसरे स्थान पर रही। फेंसी ड्रेस में रश्वित ने पहला व रीजाल ने दूसरा स्थान लिया।
विज्ञापन
मुख्यातिथि विनोद कौशिक, सहायक शिक्षा खेल अधिकारी जसबीर सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी विकसित होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को निष्पक्ष खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का संदेश दिया।
उधर कोच राजीव कुमार ने बताया कि प्रतियोगिताएं 28 तक चलेंगी। 27 व 28 को प्रतियोगिताएं द्रोणाचार्य स्टेडियम में होंगी। इस दौरान रामपाल डीपी, हरीश, राजबीर, चंद्रभान, अनिल व राजेश कुमार सहित अन्य कोच एवं खेल प्रेमी भी मौजूद रहे।