फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   District Level Akhara, District Kumar and Kesari Dangal Competition from June

Kurukshetra News: जिला स्तरीय अखाड़ा, जिला कुमार व केसरी दंगल प्रतियोगिता तीन जून से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
District Level Akhara, District Kumar and Kesari Dangal Competition from June
कुरुक्षेत्र। डीएसओ मनोज कुमार।
कुरुक्षेत्र। जिला स्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता, जिला कुमार व केसरी दंगल का आयोजन तीन व चार जून को किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में महिला व पुरुषों के लिए वेट अनुसार 10-10 वर्ग बनाए गए हैं। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पुरुषों की प्रतियोगिता तीन जून को रेसलिंग हॉल उमरी में होगी और महिलाओं की प्रतियोगिता चार जून को गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे रोड कुरुक्षेत्र में होगी।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में जीतने वाले पहलवान राज्य स्तरीय अखाड़ा, कुमार व केसरी दंगल प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसमें जिले में स्थापित विभागीय प्रशिक्षकों के कुश्ती केंद्र, निजी कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र, शिक्षण संस्थान तथा कर्मचारी भाग ले सकेंगे। प्रतिभागिता करने वाले पहलवानों द्वारा कुरुक्षेत्र से संबंधित दस्तावेज दिखाने होंगे, जिनमें रिहायशी प्रमाणपत्र, बिजली का बिल, ड्राइविंग लाइसेंस या बैंक पास बुक मान्य होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहलवान की जन्म तिथि अंडर 17 के लिए जनवरी 2008 से मान्य होगी तथा अंडर 21 के लिए जनवरी 2004 से मान्य होगी। इस वर्ष पुरुष वर्ग हेतु फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन अंडर 17, जूनियर व सीनियर श्रेणी में कुल 60 महीनों में 10 आयु वर्ग व वेट कैटेगरी अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिला पुरुष वर्ग में जिला कुमार में 74 किलोग्राम तक तथा जिला केसरी हेतु 74 किलोग्राम से ऊपर के वजन के पहलवान भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसओ ने कहा कि महिला पहलवान की कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता को जिला कुमार दंगल व जिला केसरी दंगल प्रतियोगिता में भी अलग-अलग 10 वर्ग के आयु वर्ग व वेट कैटेगरी अनुसार करवाई जाएगी। महिला वर्ग में जिला कुमार में 62 किलोग्राम व जिला केसरी हेतु 62 किलोग्राम भार से ऊपर के पहलवान भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में इच्छुक खिलाड़ी फोटो, आधार कार्ड, रिहायशी प्रमाणपत्र की छाया प्रति व मूल प्रति के साथ निर्धारित अवधि व समय पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed