{"_id":"68409e893e65a6e450093c21","slug":"district-kumari-sezal-gill-and-district-kesari-komal-became-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-136776-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जिला कुमारी सेजल गिल और जिला केसरी बनी कोमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जिला कुमारी सेजल गिल और जिला केसरी बनी कोमल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते अतिथि सहित अन्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिला स्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता, कुमार व केसरी दंगल की दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे रोड में महिला वर्ग के बीच कड़े मुकाबले हुए। इसके बाद विजेता रही खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
कुश्ती कोच जसमिंदर सिंह ने बताया कि जिला कुमारी का खिताब सेजल गिल ने पहला स्थान प्राप्त कर अपने नाम किया। गगन जोत ने दूसरा और आयुषी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिला केसरी का खिताब कोमल को मिला, हरमीत दूसरे और रीटा तीसरे स्थान पर रहीं।
मुख्य अतिथि गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक परमिंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि प्राचार्य परमजीत कौर रहीं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और जीवन में इसी तरह कड़ी मेहनत से लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय अखाड़ा, कुमार और केसरी दंगल प्रतियोगिता के लिए होगा।