फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   District Executive Meeting of Sarva Karamchari Sangh, will hold a worldwide strike on 12 February

Kurukshetra News: सर्व कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी बैठक, 12 फरवरी को करेंगे विश्वव्यापी हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
District Executive Meeting of Sarva Karamchari Sangh, will hold a worldwide strike on 12 February
कुरुक्षेत्र। बैठक में हिस्सा लेने के दौरान सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य। स्वयं
कुरुक्षेत्र। सर्व कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदस्यों ने 12 फरवरी को विश्वव्यापी हड़ताल का आह्वान किया। विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ-साथ ब्लॉक स्तर के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

राज्य उप महासचिव संदीप सांगवान ने कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को जल्द से जल्द पक्का किया जाए और जब तक उन्हें नियमित नहीं किया जाता, तब तक समान काम के बदले समान वेतन दिया जाए। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग रखी। संगठन को मजबूत बनाने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण व बैठकें आयोजित की जाएं जिससे कर्मचारियों में नई जागृति आए और संगठन की संख्या भी मजबूत हो। इसके साथ ही रिटायर कर्मचारियों की समस्याओं को उठाते हुए उन्होंने 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पूरी करने पर पेंशन में पांच प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग रखी।
विज्ञापन


बैठक में ठेका प्रथा को समाप्त कर पक्की भर्ती करने, हरियाणा कौशल विकास निगम को बंद करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। संदीप सांगवान ने आगामी 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित विश्वव्यापी हड़ताल का आह्वान करते हुए सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज किसान, मजदूर, कर्मचारी और छात्र वर्ग को एकजुट होने की जरूरत है, तभी अधिकारों की लड़ाई सफल हो सकेगी। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान रामनाथ भाटी ने की, जबकि मंच का संचालन जिला सचिव संदीप नरवाल ने किया। इस अवसर पर रिटायर कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश, पब्लिक कल्याण जिला प्रधान अनिल, सुरेंद्र, महेंद्र, थानेसर ब्लॉक प्रधान विशाल सेन, जिला कैशियर बिट्टू रंग, पिहोवा ब्लॉक सचिव गुरचरण सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed