फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   District badminton team selected, players of different age groups will represent the district in Haryana State competition

Kurukshetra News: जिला बैडमिंटन टीम चयनित, विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी हरियाणा स्टेट प्रतियोगिता में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
District badminton team selected, players of different age groups will represent the district in Haryana State competition
कुरुक्षेत्र। ​खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते जिला बैडमिंटन संघ के महासचिव प्रो. पीसी तिवारी। स्
कुरुक्षेत्र। जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय बैडमिंटन टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। यह ट्रायल सेक्टर-7 स्थित इंडोर बैडमिंटन हॉल में 8 फरवरी काे देर शाम तक संपन्न हुए। ट्रायल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया के दौरान 35 वर्ष से लेकर 80 वर्ष तक के विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों का चयन किया गया। सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का परिचय देते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। चयनित खिलाड़ियों में प्रो. प्रताप सिंह, राज बत्तल, सचिन मोहन, संजय बालोदिया, बलबीर चौहान, विवेक शर्मा सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन


जिला बैडमिंटन संघ के महासचिव प्रो. पीसी तिवारी ने बताया कि चयनित खिलाड़ी आगामी हरियाणा स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता 20 से 22 फरवरी तक गुरुग्राम में आयोजित की जाएगी। जिला बैडमिंटन संघ खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रो. तिवारी ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे। साथ ही उन्होंने अन्य खिलाड़ियों से भी भविष्य में और अधिक मेहनत कर आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed