फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dispute in 1008 Kundiya Maha Yagya, one Brahmin injured in firing

Kurukshetra News: 1008 कुंडीय महायज्ञ में विवाद, फायरिंग में एक ब्राह्मण जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Dispute in 1008 Kundiya Maha Yagya, one Brahmin injured in firing
कुरुक्षेत्र। महायज्ञ स्थल के आसपास तैनात पुलिसकर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। केशव पार्क में 18 मार्च से चल रहे 1008 कुंडीय जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ के दौरान शनिवार को खाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद तब और बढ़ गया जब
एक व्यक्ति ने दो से तीन राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली लखनऊ के रहने वाले ब्राह्मण आशीष तिवारी की जांघ के पास से आर-पार हो गई। वहीं लखीमपुर, यूपी के रहने वाले ब्राह्मण प्रिंस शुक्ला भी पत्थर लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों को एलएनजेपी नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से आशीष तिवारी को एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोली चलाने का आरोपी मौके से फरार हो गया। फायरिंग करने का आरोपी सुरक्षा कर्मी बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन

गोली चलने से ब्राह्मण और भड़क गए और उन्होंने महायज्ञ के समीप ही कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक हंगामा करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। बाद में डीएसपी सुनील कुमार, मनप्रीत सिंह व अन्य पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया तो जाम खोलने पर राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महायज्ञ में देश के विभिन्न राज्यों से 1500 से ज्यादा ब्राह्मण महायज्ञ में बुलाए गए हैं, जिन्हें महायज्ञ स्थल के समक्ष ही सैनी व बैरागी धर्मशाला में ठहराया गया है। सड़क जाम कर रोष जता रहे ब्राह्मण अवधेश दीक्षित, प्रिंस, श्रीकांत शर्मा सहित अन्य ने आरोप लगाए कि महायज्ञ प्रबंधन की ओर से अच्छा खाना नहीं दिया जा रहा था, वहीं उनका व्यवहार भी सही नहीं था। शुक्रवार रात को चावल बनाए गए, जो अच्छे नहीं थे। इस पर आपत्ति भी जताई गई थी, लेकिन शनिवार सुबह फिर उन्हीं चावलों को खिचड़ी में मिलाकर परोस दिया गया। इस पर फिर ब्राह्मणों ने आपत्ति जताई तो उनके साथ मारपीट की जाने लगी, जिससे बड़ी संख्या में ब्राह्मण विरोध जताने लगे तो प्रबंधन की ओर से एक सुरक्षा कर्मी महायज्ञ स्थल के साथ बनी यज्ञ सम्राट स्वामी हरिओम की कुटिया की ओर दौड़ने लगा। ब्राह्मण उसे पकड़ने का प्रयास कर रहे थे कि कुटिया व महायज्ञ स्थल के बीच एक सुरक्षाकर्मी ने फायरिंग कर दी। एक गोली आशीष तिवारी को लगी। वह वहीं गिर पड़ा। दूसरे ब्राह्मण प्रिंस शुक्ला को पत्थर लगा है।

महायज्ञ पूरा करेंगे, आरोप बेबुनियाद : स्वामी हरिओम
इस घटनाक्रम के बाद यज्ञस्थल के चारों ओर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और करीब डेढ़ घंटे बाद महायज्ञ शुरू हो सका। इस दौरान स्वामी हरिओम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि खराब खाना दिए जाने के आरोप गलत हैं। वह खाने से लेकर हर व्यवस्था पर ब्राह्मणों से चर्चा करते रहे हैं, कोई शिकायत नहीं थी। महायज्ञ में विघ्न डालने के लिए षड्यंत्र रचा गया है, कुछ ब्राह्मण बहकावे में आ गए हैं, लेकिन महायज्ञ अवश्य पूरा किया जाएगा।

दो राउंड चलीं गोलियां, जांच जारी : डीएसपी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह का कहना है कि दो राउंड फायर हुए थे, जिनमें से एक गोली ब्राह्मण के तौर पर आए युवक को लगी है, लेकिन वह खतरे से बाहर है। फायर करने के आरोपी की तलाश में सीआईए टीमें लगी हैं, उसे जल्द काबू कर लिया जाएगा। फायरिंग करने वाला कौन था इसका पता लगाया जा रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed