फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Discussion on making the education system more robust and effective

Kurukshetra News: शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की पर की चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Discussion on making the education system more robust and effective
लाडवा। शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में खंड शिक्षा अधिकारी ऋषिपाल भारद्वाज ने सीएम प्रतिनिधि से भेंट की। बैठक के दौरान ब्लॉक लाडवा में शिक्षा के वर्तमान स्वरूप, विद्यालयों की स्थिति, विद्यार्थियों की सुविधाओं और शिक्षण गुणवत्ता को बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से क्षेत्र के विद्यालयों में चल रही शैक्षिक गतिविधियों, शिक्षकों की कार्यप्रणाली और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर सीएम प्रतिनिधि कैलाश सैनी ने विश्वास दिलाया कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में सभी मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण में शिक्षा प्राप्त हो सके।
विज्ञापन


बैठक में विशेष रूप से स्कूलों में शौचालय, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता व्यवस्था, बैठने की उचित व्यवस्था और अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के सुधार और विस्तार पर जोर दिया गया। साथ ही यह भी चर्चा की गई कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में इन सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाए, ताकि किसी भी छात्र को असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर राजेश सैनी प्रधानाचार्य एवं राजन धीमान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed