फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Disappointed after being returned to the candidate lines, police batons were eating, Kurukshetra

लाइनों में लगने के बाद निराश होकर लौटे अभ्यर्थी, खाने पड़े पुलिस के डंडे

Thu, 23 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Thu, 23 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Disappointed after being returned to the candidate lines, police batons were eating, Kurukshetra
पुलिस भर्ती में दौड़ लगाते युवक। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन

 एचएसएससी की ओर से आयोजित हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया में बुधवार को कई अभ्यर्थियों को निराश लौटना पड़ा। एचएसएससी ने कुछ दिनों पहले ही गर्मी के कारण अपने शेड्यूल में बदलाव कर दिया था। इसके साथ ही वंचित रहे अभ्यर्थियों को भी भर्ती में शामिल होने का मौका दे दिया था। जिससे अभ्यर्थियों की तादाद और बढ़ गई। वंचित अभ्यर्थियों को मिले मैसेज के तहत बुधवार को कई पहुंच भी गए, लेकिन उन्हें बदले गए शेड्यूल के तहत 5 से 12 जुलाई तक होने वाली प्रक्रिया में शामिल करने की बात कह कर लौटा दिया गया है। बुधवार को सुबह पांच बजे हुई भर्ती में अभ्यर्थियों को पुलिस के डंडे भी खाने पड़े हैं।
बुधवार को सुबह पांच बजे भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। प्रदेश भर से आए हजारों अभ्यर्थी भर्ती स्थल पर पहुंचे। लेकिन पहले वंचित रह गए प्रदेश के सैकड़ों अभ्यर्थी भी पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे तक लाइन में लगने के बाद जैसे ही यह अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पहुंचे उन्हें 5 जुलाई से शुरू होने वाली प्रक्रिया में बुलाने की बात कही गई। अभ्यर्थियों से कहा गया कि उनके रोल नंबर के आधार पर उन्हें तारीख एसएमएस कर दी जाएगी। इसके बाद यह सैकड़ों अभ्यर्थी वापस लौट गए।
विज्ञापन

पुलिस को अपनाना पड़ा सख्त रुख
पिछले दिनों नशे के कारण कुछ अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में जमकर उत्पात मचाया था। लगातार होने वाली घटनाओं पर नकेल कसने के लिए एचएसएससी ने तो बाद में पुख्ता प्रबंधन करने शुरू कर दिए थे। साथ ही पुलिसकर्मियों ने भी सख्त रुख अपना लिया। बुधवार को रजिस्ट्रेशन के लिए लाइन में लगे अभ्यर्थियों को अनुशासन में लाने के लिए कई पुलिसकर्मियों को डंडे भी चलाने पड़े। कई अभ्यर्थियों को यह छोटे डंडे जमकर पड़े। हालांकि इसका असर यह रहा कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान कई अभ्यर्थियों की हुजूम अनुशासन में ही नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबा हुआ शेड्यूल
एचएसएससी ने करीब चार दिन पहले ही अपना शेड्यूल बदल दिया था। गर्मी के कारण शाम को होने वाली प्रक्रिया को 5 से 12 जुलाई तक री शेड्यूल किया गया था। जिससे कुरुक्षेत्र में होने वाली भर्ती प्रक्रिया लंबी हो गई। पहले यह प्रक्रिया 15 जून से 2 जुलाई तक चलने वाली थी। लेकिन अब दो दिन के गैप के बाद 12 जुलाई तक बढ़ गई। इसके बाद सब इंस्पेक्टर के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। जिससे कि जुलाई का पूरा माह भी इस प्रक्रिया में लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed